मध्यप्रदेश सरपंच संगठन में दापोरा के सरपंच को बुरहानपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।नवागत जिलाध्यक्ष अमोल पाटिल का हुआ स्वागत सम्मान।
बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दापोरा के सरपंच अमोल प्रकाश पाटिल को मध्यप्रदेश सरपंच संग़ठन का जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर ग्राम दापोरा में हर्ष का माहौल है। पद की नियुक्ति के बाद ग्राम वासियों ने एवं दापोरा ग्राम पंचायत स्टाप ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमोल पाटिल का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान व स्वागत कर उन्हें बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमोल पाटिल ने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश सरपंच संगठन का बुरहानपुर जिला अध्यक्ष पद पर प्रदेशाध्यक्ष अनूप सिंह बघेल द्वारा नियुक्त किया है। अमोल पाटिल ने कहा में पद पर रह कर संगठन की गतिविधियों को आगे बनाने का कार्य करूंगा। साथ ही हमेशा पंचायत सरपंचों के हित में संघर्ष करूंगा। मध्यप्रदेश पंचायत संग़ठन के नवनियुक्त अध्यक्ष अमोल पाटिल का स्वागत करने ग्राम पंचायत सचिव विकास महाजन, संतोष सुखदेव महाजन, लखन दशरथ महाजन, स्वप्निल महाजन, राहुल महाजन, प्रशांत पाटिल , सचिन पाटील, प्रवीण पाटील ,फकीरा धाडे जनपद सदस्य निखिल चौधरी एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
बाईट - सरपंच अमोल पाटिल, मप्र. पंचायत संगठन जिलाध्यक्ष।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं