जैनाबाद में विधायक निधि से होगा शेड निर्माण
बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा के तहत आने वाले ग्राम जैनाबाद के वार्ड नंबर 8 शिवाजी नगर में विधायक निधि से निर्माण कार्य होंगे। यहां 1.50 लाख की लागत से आरसीसी शेड निर्माण, ग्राम जयसिंगपुरा में 50 हजार रूपए की लागत से चबूतरा निर्माण, आहूखाना में 50 हजार से चबूतरा निर्माण और ग्राम जैनाबाद में भी एक चबूतरे का निर्माण 50 हजार रूपए की लागत से किया जाएगा। रविवार को इसका स्वीकृति पत्र नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने सौंपा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़, दर्यापुर मंडल अध्यक्ष गजराज राठौड़, दर्यापुर मंडल महामंत्री सुनील मोरे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील वाघे, अनिल प्रजापति, देवीलाल प्रजापति, दुर्गेश कुशवाह, पवन लहासे, जितेंद्र प्रजापति, सचिन मंडलकर आदि मौजूद थे।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं