A description of my image rashtriya news भारतीय किसान संघ ब्रह्मपुर ने की गोवर्धन पूजा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भारतीय किसान संघ ब्रह्मपुर ने की गोवर्धन पूजा

 


बुरहानपुर दीपावली बाद ग्रहण होने के चलते पूरे भारत देश में आज  गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा की। गांवों में समूह बनाकर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गोवर्धन की पूजा की। । भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया।  विभिन्न जगहों में भी विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा हुई। ..इसलिए होती है गोवर्धन पूजा :


गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जब इंद्र को इस बात का पता चला तो उन्होंने पूरे गोकुल गांव को नष्ट करने व कृष्ण को अपनी शक्तियों का परिचय देने के लिए भारी बारिश करा दी। गांव में हाहाकार मच गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और ग्रामीणों की रक्षा की। तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के नाम से भी पूजा जाता है।

भारतीय किसान संघ ब्रह्मपुर।

नरेन्द्र जाधव जिला अध्यक्ष,सरिता जाधव, मोनिका शर्मा, कौशल्या जांगिड़,मनोज जांगिड़, श्रीमती महाजन,ममता बालके।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.