A description of my image rashtriya news आज की विशेष बात-- बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज की विशेष बात-- बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण


हरियाणा/ नारायण भविष्य वाणी 

   आज का पंचांग

     2️⃣6️⃣OCTOBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣ 

*आज बुधवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, स्वाति नक्षत्र, प्रीति योग, बव करण, चंद्रमा तुला राशि में, राहुकाल सुबह 11 50 से 01 40 बजे तक, उत्तर दिशाशूल, आज भाई दूज, अन्नकूट और गोवर्धन पूजा।।।* 

================

*श्री विश्वकर्मा पूजा* (गुरुवार) 

2️⃣7️⃣OCTOBER 

===============

 *हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 

 *नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*कोई भी रत्न, बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333* 

============================ 

*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज नारायण कवच पाठ करें। गायत्री मंत्र 108 बार अवश्य जाप करें।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें-- आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा नहीं की जा सकती, जरूरी हो तो काली मिर्च और मिश्री खाकर जाएं। किसी भी प्रकार का मंत्र जप, योगा, ध्यान पूजा पाठ के लिए आज का दिन शुभ है। ग्रुप रिलेटेड काम आज करें । नया काम आरम्भ ना करें।   अपने व्यापार-व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नीति अपनाएं । लोगो की मदद करें , धार्मिक काम करें। अपने माता-पिता के साथ भोजन करें और समय बिताएं। आज शादी ना करें। किसी प्रकार के झगड़े के बीच में ना पड़े और और ना ही किसी की जिम्मेवारी लें बच्चे के जन्म के लिए दिन अत्यंत शुभ है। विवाह ना करें । रिश्ता ना करें। बात पक्की ना करें।* 


*भोजन उपाय- आज के दिन आप दालचीनी, मेथी, पीले रंग के फल या फिर बेसन का उपयोग  अवश्य करें।* 

*दान पुण्य उपाय - आज के दिन वस्त्र का दान करें । पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें।* 

*वस्त्र उपाय -  आज के दिन आप हरे या नीले , फीरोजी रंग के वस्त्र धारण करें।* 

 *वास्तु उपाय - आज के दिन आप अपना मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान बनाएं।*


आज की विशेष बात-- बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण

   *यदि राहु शनि और केतु ग्रह का दोष है तो मांसाहार तुरंत बंद कर दें।* 

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज आप ओम नमो नारायणा का एक माला जाप करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र भेंट करें चाहे पुराने नए।* 


स्वप्न विचार-- 

 *अग्नि का शांत रूप देखना  परिवार में अनाज और भोजन की व्यवस्था होना और बीमारी दूर होना। नारायण* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

========================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

     2️⃣6️⃣OCTOBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣ 

मेष- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज का दिन आपके लिए बहुत खास है अपने मनपसंद स्थान पर स्थानान्तरण का प्रयास करे जल्दी ही हो जायेगा | सामाजिक कार्यो में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | नयी नौकरी मिल जाएगी | विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

*वृषभ- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली दिन है छोटे मौटे काम में सफलता मिलेगी | विचार में जोश और उत्साह रहेगा | संघठन का काम कर रहे है या फिर किसी आन्दोलन से जुड़े है तो आज आपका मान सम्मान बढेगा | मित्र मिलेगे।* 


मिथुन- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है वैसे दिन आपके लिए ठीक है | परिवार में कोई ऐसी बात न करे जिससे आपका मान घट जाये | कार्यस्थल पर आपकी बात लीक हो सकती है इसलिए विश्वासी व्यक्ति के साथ ही बात करें | 

*कर्क- अभी आपका समय अच्छा चल रहा है इसलिए आज जो भी करना है जल्दी जल्दी काम पूरा कर ले बाद में शायद इतनी सुविधा न मिले | घर परिवार में खुशिया रहेगी | कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा | आज धनलाभ के भी प्रबल योग बने हुए है | मित्र मिलेगे |*


*सिंह* -आज का दिन आपके लिए ठीक है | लेकिन आज नेगेटिव विचार बार बार मन में आ सकते है  निराश होने की जरुरत नहीं है । अपने साथियों से अगर टाइम पर मदद न मिले तो भी कोई बात नहीं जो काम आप अपने आप करेगे उसमे सफलता मिलेगी | व्यापार व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

*कन्या-* आपके लिए आज का समय ठीक है अगर आप अपने व्यापर व्यवसाय का विस्तार करना चाहते है तो बहुत ही अच्छा समय है | मित्रो और परिवार का सहयोग मिलेगा | निकट दूर की यात्रा के भी योग बन गए है | शुभ समाचार मिलेंगें |


*तुला- आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कह सकते इसलिए आज आप अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और बिना वजह किसी पर शक करके बात को बिगड़ने न दे | सौदे में हानि का स्वाद भी चखना पड़ सकता है | अपने कार्य के लिए शांत दिमाग रखे | आज आप गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें और गाय को हरा चारा खिलाएं । यात्रा टाल दें।* 

वृश्चिक- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार वृश्चिक राशि वाले मित्रों का दिन बहुत अच्छा है मित्रों और परिवार के सदस्यों का सहयोग रहेगा | यात्रा के प्रबल योग बने हुए है | व्यापर और व्यवसाय का विस्तार होगा | आज कोई नया मित्र मिल सकता है जो लाभ देगा | धन योग भी प्रबल है |


धनु- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आपको सही दिशा में मेहनत  करने की जरूरत है | अगर आज आपके सामने कोई ऑफर आती है तो स्वीकार कर सकते है | घर में भी मेहमान मिलने को आ सकते है | अच्छे और बड़े लोगो से मुलाकात होगी | शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं


मकर- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मकर राशि वाले मित्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आज आप अपने दिमाग और सूझबूझ से हटके काम को फिर से बना लेंगे | आज आपको सुख सूचनाएं और कोई उपहार मिलने का ज्यादा संयोग लग रहा है | शेयर मार्केट के बहुत बड़े सौदे आज आपने करें | पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें


कुम्भ- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार कुंभ राशि वाले मित्रों का आज का दिन ठीक ठीक सा लग रहा है आज के दिन आपको अधिक खर्च नहीं करना और अपनी वाणी पर अवश्य अवश्य कंट्रोल करना है। अगर आपको किसी बात पर गुस्सा आये तो उसे प्रदर्शित न करे | धेर्य न खोये और शांत ही रहे | 

*मीन- मीन राशि वाले मित्रों का दिन आज लाभदायक रहेगा और अपने व्यापार व्यवसाय को आप बढ़ाने के लिए नीति अपनाएं | दिनभर व्यस्तता रहेगी और आय के या लाभ के अवसर बार बार आएंगे | नया काम शुरू कर सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | आज आप किसी के बारे में बुरा ना सोचे, मूड ऑफ हो सकता है ||| नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 

*copyright@astrogurunarayanji all right reserved* 

*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और धन्यवाद।* 


प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  

*एस्ट्रोगुरु डाॅ नारायण* 

*अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी, ध्यानगुरु एवं वास्तु विशेषज्ञ, हरियाणा भारत* 

 ☎️ *+91 94163 05316*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.