rashtriya news मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

 


बुरहानपुर/मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों के संबंध में आज दिनांक को सावित्रीबाई फुले उच्चतर माध्यमिक शाला बुरहानपुर में आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण देश में पुरानी पेंशन का जो मुद्दा छाया है उसको लेकर जिले के कर्मचारी संगठनों ने मिलकर सत्याग्रह आंदोलन संबंध में चर्चा की उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कृषि उपज मंडी कर्मचारी कांग्रेश महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दिक्षित जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत अपाक्स के जिलाध्यक्ष राजेश सावकारे अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान लिपिक वर्ग के संभागीय अध्यक्ष ठाकुर अरविंद सिंह कर्मचारी कांग्रेस के राजेश साल्वे धर्मेंद्र चौकसे शांताराम निंबोरकर ने बताया कि ने संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में 21 सूत्रीय मांगों पर विभिन्न संगठनों द्वारा चर्चा की गई जिसमें मुख्य रुप से मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करना प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी की पदोन्नति अति शीघ्र प्रारंभ करना लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समय मान वेतनमान एवं सभी विभागीय कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोन्नत वेतनमान के अनुसार दिया जावे तथा प्रदेश के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संविदा कर्मचारी स्थाई कर्मचारी कर्मचारियों को विभाग में रिक्त विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमित कर शेष पदों पर सीधी भर्ती किया जावे एवं विभागाध्यक्ष अपने विभाग में उपरोक्त कर्मचारियों को नियमित कर उनका अधिकार प्रदान किए जावे अन्य 21 सूत्री मांगों के संबंध में जानकारी देते हुए सैयद शहजाद अली हीरालाल प्रजापति आनंद शितोले विजेश राठौर प्रांतीय सचिव  अजाक्स मंडी कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव शेख महमूद जिला उपाध्यक्ष दिनेश सोनी अपाक्स के तहसील अध्यक्ष नईम उर रहमान आदि ने बताया कि नए शिक्षा संवर्ग में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी किए जावे सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से की जावे जिसमें शिक्षा कर्मी संविदा शिक्षक गुरु जी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए फॉरेस्ट विभाग के संदीप सिंह ठाकुर सुनील अत्रे ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के अपराध  प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की जावे पेंशनर संघ के संभागीय अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान ने कहा कि केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान किए जावे एवं पेंशनर को भी महंगाई भत्ते की तुरंत सुविधा प्रदान की जावे इसी तरह स्वास्थ्य विभाग आंगनवाड़ी वाहन चालक निगम मंडल कर्मचारी अधिकारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ 4 अप्रैल 2020 के संदर्भ में किया जावे पंचायत सचिव वर्ग को एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जावे वाहन चालकों की नियमित भर्ती की जावे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित वेतनमान ग्रेजुएटी पेंशन का लाभ दिया जाए अन्य जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहलोत ने बताया कि सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति को तत्काल किया जावे आशा कार्यकर्ताओं को ₹10000 प्रतिमाह मानदेय दिया जावे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए उपरोक्त संबंध में आवश्यक मीटिंग की गई 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती पर गांधीवादी शैली में सत्याग्रह किया जाएगा एवं मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन किया जाएगा सभी अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से पुरानी पेंशन प्रदान की जाए उपरोक्त सभी मांगों के निराकरण के लिए मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का 2 अक्टूबर 22 को स्थानीय तहसील कार्यालय के पास बुरहानपुर में दोपहर 11:00 से 2:00 तक सांकेतिक उपवास और धरना दिया जाएगा समस्त अधिकारी कर्मचारियों से अनुरोध हैं के अधिक से अधिक संख्या में पधार कर अपनी मांगों की आवाज को बुलंद करें.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.