A description of my image rashtriya news दिलचस्प चुनाव,निर्दलीय ने समर्थन दिया तो देवरानी अध्यक्ष, देवरानी ने वोट दिया तो जेठानी अध्यक्ष - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

दिलचस्प चुनाव,निर्दलीय ने समर्थन दिया तो देवरानी अध्यक्ष, देवरानी ने वोट दिया तो जेठानी अध्यक्ष

 


अध्यक्ष के लिए 4 दावेदार जेठानी देवरानी हो सकती है आमने सामने।

नेपानगर नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 27 सितंबर को हुआ था 30 सितंबर को प्रणाम आए नगर में 24 वार्ड है, कांग्रेस को 12 वार्ड में जीत मिली है भाजपा के खाते में 10 सीटें आई है, दो निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं अब अध्यक्ष पद की कयावद चल रही है, इससे पहले कांग्रेस के 12 पार्षद तीर्थ दर्शन पर चले गए थे वहीं भाजपा ने अपने 10 पार्षदों के अलावा एक निर्दलीय का समर्थन हासिल कर लिया है, इस तरह भाजपा के पास 11 पार्षद होने से 2 पार्षदों का समर्थन और चाहिए वहीं कांग्रेस को महज एक पार्षद का समर्थन चाहिए, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की ओर से भारती पाटिल का नाम पहले से तय है जबकि भाजपा में तीन दावेदार है इनमें निवर्तमान अध्यक्ष राजेश चौहान की पत्नी मीना चौहान चंचला विजय यादव और वैशाली पाटील शामिल है वैशाली पाटील का नाम तय होता है तो समीकरण और मुकाबला रोचक होगा। क्योंकि वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भारतीय विनोद पाटिल की देवरानी है भाजपा में मीना चौहान और चंचला यादव के नाम पर सहमति नहीं बनी तो देवरानी जेठानी चुनाव में आमने-सामने हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.