पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल नेनगर पालिका क्षेत्र की मूर्तियां एवं अन्य क्षेत्रों की माता जी की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं को देखा
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस एवं महापौर माधुरी अतुल पटेल ने विसर्जन एवं दशहरा मैदान स्थल का किया निरीक्षण
बुरहानपुर। सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मां नवदुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु ताप्ती नदी के हतनूर पुलिया सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। नगर पालिका क्षेत्र की मूर्तियां एवं अन्य क्षेत्रों की माता जी की मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं को देखा। श्रीमती चिटनिस ने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु विभिन्न सुझाव दिए। इसी प्रकार श्रीमती चिटनिस ने एवं श्रीमती पटेल ने रेणुका माता स्थित दशहरा मैदान स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सहित साफ-सफाई व जमीन का समतलीकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व महापौर अतुल पटेल, बलराज नावानी, मुकेश शाह, गजेन्द्र पाटिल, पार्षद धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, भारत इंगले, हेमेन्द्र महाजन, मनोज फुलवाणी, रूद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, धीरज नावानी एवं अन्य गणमान्य नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों में नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर निगम, विद्युत विभाग, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
दिनांक:- 03 अक्टूबर 2022
03
कोई टिप्पणी नहीं