सर्वेश्वर सेवा समिति द्वारा खाटु श्याम बाबा की विशाल निशान पद यात्रा एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन 7 अक्टूबर को होंगा।
बुरहानपुर। सर्वेश्वर सेवा समिति द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को खाटु श्याम बाबा की श्री श्याम निशान पद यात्रा एवं विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया है, निशान यात्रा नवदुर्गा माता मंदिर फव्वारा चौक से दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होंगी जोकि गांधी चौक, कमल तिराहा, पांडुमल चौराहा से होते हुए राजपुरा गेट से मोहन नगर संजय नगर होटल अंबिका के सामने पहुंचेंगी। यात्रा के दौरान समाज सेवकों द्वारा इत्र और पुष्प की वर्षा की जाएंगी। जिसके बाद शाम 7 बजे से भजन कीर्तन प्रारंभ कर दिव्य ज्योत व बाबा का भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाएगा। श्याम सेवक
मुक्तानंद भुजबल,रजत पुरोहित दिलीप कुमार मोरे सर उमेश जंगाले संजयसिंह शिंदे ने ऋषि बंड,अंकित व्यास,अरुण झंवर,अमन शिवहरे,मितेश सेठी,सुरेश शर्मा मुकेश इंगले,भरत इंगले,सपना दलाल,गौरव मालवीय,रितेश परोते,अरविंद व्यास एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा एक बैठक लेकर उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी और सभी भक्तों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का आग्रह किया है।
कोई टिप्पणी नहीं