खरगोन जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोतरीःनिमाड़ क्षेत्र होगा लाभान्वितबड़वाह में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने ऊर्जीकृत किया 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर
जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 220 के.व्ही. अति उच्च दाब सब स्टेशन बड़वाह में 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर खरगोन जिले की पारेषण क्षमता ;ट्रांसमिशन कैपेसिटीद्ध को जिले की मजबूती प्रदान की है। इस क्षमता वृध्दि से समूचे निमाड़ क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था को उल्लेखनीय फायदा पहुंचेगा।
मुख्य अभियंता श्री राज किशोर खंडेलवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने खरगोन जिले के बड़वाह 220 के.व्ही. सबस्टेशन में अतिरिक्त 160 एम.व्ही.ए. क्षमता का एक नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से निमाड़ क्षेत्र के खरगोन जिले में क्रियाशील 12 अतिउच्चदाब सबस्टेशनों को फायदा पहुंचेगा साथ ही उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की बिजली पर्याप्त वोल्टेज पर उपलब्ध हो सकेगी।
1761 एम व्ही ए क्षमता हो गई है खरगोन
जिले के 12 अति उच्च दाब सब स्टेशनों की
श्री खंडेलवाल ने जानकारी दी कि इस नए 160 एम.व्ही.ए. क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगने से जिले की पारेषण क्षमता ;(ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी) बढ़कर 1761 एम.व्ही.ए. की हो गई है खरगोन जिले में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 12 अति उच्च ताप सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति की जाती है इन सब स्टेशनों में 220 के व्ही के 02 अति उच्च दाब सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. के 10 अति उच्च दाब सबस्टेशन क्रियाशील है दो 220 के व्ही सबस्टेशनों में बड़वाह एवं निमरानी शामिल है जिनकी ट्रांसफॉरमेशन कैपेसिटी 480 एवं 320 एम.व्ही.ए. की हो गई है इसके अलावा 132 केवी सबस्टेशन छोटी खरगोन की क्षमता 116 एम.व्ही.ए. कसरावद की क्षमता 60 एम व्ही ए, 132 के वीसबस्टेशन खरगोन की क्षमता 166 एम.व्ही.ए. 132 के व्ही.ए., बड़वाड़ा की क्षमता 80 एम.व्ही.ए., 132 के.व्ही. सबस्टेशन विस्टान की क्षमता 60 एम.व्ही.ए. 132 के.व्ही. सबस्टेशन तलकपुरा की क्षमता 40 एम.व्ही.ए. 132 के.व्ही. सबस्टेशन वीकनगांव की क्षमता 103 एम.व्ही.ए. तथा पिछले वर्ष ऊर्जीकृत 132 के.व्ही. सबस्टेशन झिरनिया की क्षमता 50 एम.व्ही.ए. की हो गई है।
1968 में खरगोन जिले में ऊर्जीकृत हुआ था
पहला अतिउच्चदाब सबस्टेशन
खरगोन जिले में 54 वर्ष पहले 28.11.1968 को पहला 132 के.व्ही. अतिउच्चदाब सबस्टेशन बड़वाह में ऊर्जीकृत हुआ था उस समय उसकी क्षमता 12.5 एमव्हीए की थी जो आज बढ़कर 132 के.व्ही. साइड 143 एम.व्ही.ए. की हो गई है। खरगोन में दूसरा सबस्टेशन 1972 में तथा छोटी खरगोन में 1973 में तीसरा सबस्टेशन ऊर्जीकृत किया गया था इस समय खरगोन जिले में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने 12 अतिउच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं