A description of my image rashtriya news भाजपा" शिक्षक प्रकोष्ठ" ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान" - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भाजपा" शिक्षक प्रकोष्ठ" ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान"

 


   बुरहानपुर/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं "शिक्षक प्रकोष्ठ" के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा जी के आव्हान पर प्रदेशव्यापी शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत आज "भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ" जिला बुरहानपुर के आयोजकत्व में "शिक्षक सम्मान का कार्यक्रम" P.R.P स्कूल के सभागृह में सम्पन्न हुआ । 


                         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे जी, मण्डी बोर्ड विपणन उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सुश्री मंजू दादूजी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को जी प्रदेश कार्य समिति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विजय गुप्ताजी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव जी , जिला महामंत्री रतिलाल चिलात्रे जी, अधिवक्ता गोविंदजी वालाजी महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष किरण गायकवाड़ जी के सानिध्य में ख्याति प्राप्त शिक्षको का सम्मान किया गया ।


                       शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सुनीलकुमार श्रीवास्तव जी ने शिक्षकों को संबोधित किया एवं कहा की शिक्षक एक सड़क के समान है, जो एक ही स्थान पर रहती है पर विद्यार्थी उसपर चलकर अपनी मंजिल को पा लेते है , उन्होंने यह भी बताया कि आज का शिक्षक कल का भविष्य निर्माता है शिक्षक की गोद मे निर्माण और प्रलय दोनो खेलते है, शिक्षक साधारण नही होता है असाधारण होता है, कार्यक्रम का संचालन आर.एस. ठाकुर सर एवं प्रवीण झुंझार जी ने किया कार्यक्रम के अंत मे आभार श्रीमती अर्चना गोविंद जी वाला ने माना, इस कार्यक्रम में लगभग 64 शिक्षको का सम्मान किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.