भविष्यवाणी अनुसार,आज क्या है आपकी राशि में जानिए बहुत कुछ
1️⃣6️⃣SEPTEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
*आज शुक्रवार, असोज (अश्विन) मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र, वज्र योग, सिद्ध योग, वाणिज करण, दोपहर 12 20 से भद्रा शुरू, चंद्रमा दिनरात वृषभ राशि में, राहुकाल सुबह 10 40 से 12 30 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल, रवियोग, सप्तमी श्राद्ध।।।*
*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय*
*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें* https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/
========================
*आज के योग के अनुसार- आज तुलसी माता के पौधे में जल अवश्य दें। आज के दिन ओम नमो भगवते वासुदेवाय की एक माला जाप अवश्य करें । आज किसी धार्मिक स्थल पर श्रमदान करें।*
*आज क्या करे व क्या ना करें -- आज आप प्रॉपर्टी खरीद, विवाह, कोर्ट मैरिज, नए घर में प्रवेश ना करें और ना ही सामान शिफ्ट करें। पढ़ाई की शुरुआत करें। कर्ण भेदन, नामकरण ना करें। वाहन ना खरीदें। बच्चे के जन्म के लिए दिन शुभ है। पढ़ाई करें, प्रयोगशाला में कार्य करें, ग्रुप डिस्कशन करें, प्रपोजल भेजें, एप्लीकेशन दे , रोग की दवाई शुरू कर सकते हैं। मंत्र जाप करने के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। आज के दिन मांस का उपयोग बिल्कुल भी ना करें। जुआ ना खेलें, नशा ना करें। गवाही ना दें। उधार ना दें और ना लें।। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें। किसी भी प्रकार का हवन करना आज के दिन शुभ रहेगा।।*
*भोजन उपाय* - आज के भोजन में सफेद चना या सूखा धनिया का उपयोग अवश्य करें।
*दान पुण्य उपाय* - आज के दिन आप दो तरह का मिक्स अनाज पक्षियों को डालें ।
*वस्त्र उपाय* - आज के दिन आप पीले, मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें।
*वास्तु उपाय* - आज आप अपने घर दुकान या व्यापारिक संस्थान में मुख्य द्वार पर गंगाजल के चिमटे करें।
*आज की विशेष बात-- बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण--*
*प्रकृति से प्रेम करने से बीमारियां भी कम होती है*
*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। आज आप 5 किलो दूध किसी धार्मिक संस्था या किसी आश्रम में दान करें। साथ में थोड़ी देर श्रमदान भी करें।*
स्वप्न विचार-- *नीला आकाश देखना इच्छाएं पूरी होना नारायण*
===========================
*कोई भी रत्न, बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333*
============================
💥 *आज का राशिफल* 💥
1️⃣6️⃣SEPTEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
मेष राशि : आज दिन भर आप कार्य में जुटे रहेंगे। बावजूद इसके आप थकान महसूस नहीं करेंगे। आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। बहस करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना शुभ है।
*वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से की अधिकता रहेगी। आज कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन उनके मुताबिक जो धन आपको प्राप्त होगा वह उम्मीद से कम ही रहेगा। आज कम धन में ही आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।*
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा है। आज आपको अपने परिवार को भरपूर समय देना चाहिए। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन सही है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
*कर्क राशि : आज आप जो आप सोच रहे हैं हकीकत उससे अलग है। आज आपके ऐसे काम बनेंगे जो भविष्य तक धन लाभ देते रहेंगे। व्यापारियों के लिए सामान्य लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किसी को भी बिना पूछे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें।*
सिंह राशि : आज थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। सावधानी बरतें सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज खर्च के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आशियाना खरीदना चाहते हैं तो आज भाग्य आपके साथ है।
*कन्या राशि : आज स्वास्थ्य सुधार के योग दिखाई दे रहे हैं। खर्च के योग भी आपकी राशि में आज बने हुए हैं। बेवजह खर्च करने से बचें उन वस्तुओं की खरीदारी करने से बचे जिनकी बहुत आवश्यकता आपको नहीं है। परिवार को भी समय देना जरूरी है।*
तुला राशि : शाम तक कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दोपहर तक कोई भी ऐसा निर्णय ना करें जो भविष्य को प्रभावित करता हो। दोपहर बाद आपके हित में फैसले होने वाले हैं। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
*वृश्चिक राशि : आज परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उदासी से बाहर आएं और खुश रहें। आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बेहद आवश्यक है। इससे ही आज आपके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।*
धनु राशि : आज लेनदेन से आपको बचना चाहिए। आज किसी को भी उधार पैसा देने से बचें। कार्य क्षेत्र में भी आज मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचने की आवश्यकता है। आज लालच में कोई भी निर्णय करने से बचें।
*मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र के तनाव को घर लेकर ना पहुंचे। इससे विवाद हो सकते हैं जब आप घर पहुंचे तो प्रसन्न मुद्रा के साथ ही जाएं। आज पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आज विवाह के प्रस्ताव भी आने के योग दिखाई दे रहे हैं।*
कुम्भ राशि : आर्थिक लेन-देन के मामलों में सचेत रहना होगा। आज अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है लेकिन इससे तनाव बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें रफ्तार से बचें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। परिवार के सदस्यों को समय दें।
*मीन राशि : आज आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आज आपके व्यापार और बिजनेस में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं||| नारायण भविष्यवाणी*
नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।
*copyright@astrogurunarayanji all right reserved*
*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और धन्यवाद।*
प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:
*एस्ट्रोगुरु डाॅ नारायण*
*अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी, ध्यानगुरु एवं वास्तु विशेषज्ञ, हरियाणा भारत*
☎️ *+91 94163 05316*
कोई टिप्पणी नहीं