युवा मोर्चा तीन चरणों में करेगा 75 हज़ार पौधा का रोपणआज प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के जन्मदिन पर आयोजित होंगा रक्तदान शिविर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
बुरहानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान के तहत प्रदेश भर में 75 लाख पौधों का रोपण करेगा। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहे इस अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को जिले के सभी मण्डलों में पौधारोपण किया जाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री वैभव महाजन ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। श्री महाजन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ढोल नगाडे, रेली, सभा न करते हुए केवल सेवा कार्य कर जन्मदिवस मनाया जाएगा।
श्री महाजन ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा "रक्तदान शिविर" का आयोजन कर रहा है, यह रक्तदान शिविर जिले के शासकीय ब्लड बैंक में होंगा तथा 25 हजार पौधों का रोपण सम्पूर्ण जिले में किया जाएगा। "हरा-भरा मध्यप्रदेश" अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड एवं पंचायत स्तर तक पौधों का वितरण भी किया जायेगा और पौधों को वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी 10 लोगो की स्थानीय सदस्यों की समिति को दी जावेगी। इसके लिए मॉनिटरींग टीम की व्यवस्था भी की है। "हरा-भरा मध्यप्रदेश" अभियान के तहत www.mpbjym.org पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी किये जा रहे है।
जिला मिडिया प्रभारी अंकित व्यास ने बताया की पौधारोपण जिले में 3 चरणों में सम्पन्न होगा जिसके प्रथम चरण में 11 सितंबर को सिंधी बस्ती सिवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट एवं सिंधी समाज शमशान घाट पर पौधारोपण कर शुरुवात की गई। द्वितीय चरण 18 से 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती व तृतीय व अन्तिम चरण 26 सितंबर से 2 अक्टूबर को गांधीजी की जयंती तक चलेगा। प्रत्येक चरणों मे 25 हजार पौधे रोपित किये जायेंगे। ऐसे इन तीनो चरणों मे कुल 75 हजार पौधों को रोपित किया जायेगा। युवामोर्चा द्वारा विभिन्न विद्यालय, अस्पताल, शासकीय-निजि परिसर, उद्यान एवं धार्मिक स्थलों में पौधारोपण करेगा। जिले भर में इस अभियान के लिए समितियों का गठन एवं पंजीयन किया गया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री निलेश जूनागढ़े, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री भरत रावल, "हरा-भरा मध्यप्रदेश" अभियान के बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी श्री त्रिलोक नायक, नेपानगर विधानसभा प्रभारी श्री धीरज नावानी सहित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं