A description of my image rashtriya news प्रधान मंत्री जंग जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया मंसूरी संगठन के जिलाध्यक्ष ने वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्रधान मंत्री जंग जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया मंसूरी संगठन के जिलाध्यक्ष ने वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

 



बुरहानपुर। वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष बनने पर उमेश जंगाले का आज प्रधान मंत्री जंग जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गफ्फार मंसूरी व ऑल इंडिया मंसूरी संगठन के जिलाध्यक्ष शेख गुलाब मंसूरी द्वारा पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मान कर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। इसी कड़ी मे शकिल खान को जिला उपाध्यक्ष बनने पर उनको भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गफ्फार मंसूरी ने कहा कि जनहित में निष्पक्ष होकर पत्रकारिता की जाए वहीं सच्ची पत्रकारिता है, उन्होंने कहा कि भविष्य मे वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन को हमारे संगठन की जहा भी जरूरत पड़ेंगी हम सदेव आपके साथ है। इस अवसर पर ऑल इंडिया मंसूरी संगठन के जिलाध्यक्ष शेख गुलाब मंसूरी ने भी अपने विचार रखे और कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पत्रकारों के नए संगठन का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि जनहितैषी मुद्दे उठाकर लोगों को न्याय दिलवाने मे वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने भी कहा कि वह सदेव निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर लोगों को न्याय दिलाने हेतु सदेव तत्पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.