A description of my image rashtriya news त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत हुई कांग्रेस मुक्त, ग्रामीण मतदाताओं ने किया सूपड़ा साफ़ पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज ने कहा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिला पंचायत हुई कांग्रेस मुक्त, ग्रामीण मतदाताओं ने किया सूपड़ा साफ़ पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज ने कहा

 


बुरहानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत कांग्रेस मुक्त हुई। जिला पंचायत सदस्यों के लिए 10 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को एक भी सीट नसीब नहीं हुई। जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 6 सीटों पर कब्ज़ा जमाया और 4 पर भाजपा के बाकी प्रत्याशी विजयी हुए। इस बार कांग्रेस का जिला पंचायत चुनाव में सूपड़ा साफ़ हो गया। बुरहानपुर एवं खकनार जनपद पंचायत में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष ही बनेगा।

यह बात शनिवार को सायं 4 बजे अटल कुंज पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही। श्री लधवे ने भाजपा को स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए जिले की जनता को धन्यवाद दिया तथा प्रत्येक बूथ पर लगातार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि नगर निकाय के चुनावों में भी भाजपा को जनता का ऐसा ही आशीर्वाद मिलेगा।

*विकास कार्यों से गांवों में जीवन हुआ आसान*

केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों ने गांवों और ग्रामीण जनता के उत्थान और विकास के लिए जो काम शुरू किए थे, उनके प्रभाव अब ग्रामीण जनजीवन पर दिखाई देने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं तथा विकास कार्यों से गांवों में जीवन आसान हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। जनता से किए वादों पर तत्परतापूर्वक अमल करने तथा असंभव माने जाने वाले कामों को भी दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए पूरा करने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन दिया है। 

*52 में से 44 जिला पंचायतों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत*

श्री लधवे ने मीडिया को ग्रामीण निकाय चुनाव के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की 52 जिला पंचायतों में चुनाव हुए थे, जिनमें से 44 जिला पंचायतों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। 84 प्रतिशत जिला पंचायतों में भाजपा को सफलता मिली है। श्री लधवे ने कहा कि 8 अन्य जिलों में भी भाजपा की जिला पंचायत बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। इनमें से 3 जिलों में थोड़ी कठिनाई रही है, लेकिन 29 तारीख को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

*जनपद पंचायतों में 74.44 प्रतिशत सफलता*

श्री लधवे ने कहा कि प्रदेश की 313 जनपद पंचायतों में से 233 में भाजपा के लोग जीते हैं। इस हिसाब से इनमें भाजपा की सफलता दर करीब 74.44 फीसदी रही है। श्री शर्मा ने कहा कि बचे हुए स्थानों से भी अभी पार्टी के पक्ष में जानकारी मिल रही है और 27-28 तारीख को और भी बेहतर स्थिति सामने आने की उम्मीद है।

*19863 पंचायतों में भाजपा के सरपंच*

श्री लधवे ने कहा कि प्रदेश की 22924 पंचायतों में चुनाव हुए थे। इनमें से 19863 पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच चुने गए हैं। इसके अनुसार प्रदेश की 87 प्रतिशत पंचायतों में सरपंच भाजपा के रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि 650 पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं।

*विकास के नए आयाम खुलेंगे*

श्री लधवे  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा था और जनता ने भी पार्टी प्रत्याशियों को वोट के रूप में जो अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह विकास के लिए ही है। पार्टी प्रत्याशियों को इस चुनाव में जो बहुमत मिला है, जनता ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, इससे विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है और आने वाले समय में ग्रामीण निकायों में विकास के नए आयाम खुलेंगे।

*कांग्रेस के धुरंधरों का सूपड़ा साफ*

श्री लधवे ने कहा कि ग्रामीण निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने गुंडिज्म और तिकड़म की राजनीति करने वाले कांग्रेस के धुरंधरों को अच्छा सबक सिखाया है। गुना में दिग्विजयसिंह का सूपड़ा साफ हो गया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद की विधानसभा में आने वाली चार में तीन जनपद पंचायतों में कांग्रेस के प्रत्याशी हार गए। इंदौर में मतदाताओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया है और भिंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। अल्पसंख्यकों को अपना वोटबैंक मानकर राजनीति करने वाली कांग्रेस को बुरहानपुर के मतदाताओं ने ऐसा सबक सिखाया है कि कांग्रेस कभी भूलेगी नहीं। बुरहानपुर के मतदाताओं ने कांग्रेस मुक्त जिला पंचायत बनाई है। छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों ने यह बता दिया है कि झूठ बोलने वाली, जनता को गुमराह करने वाली ताकतें बुरी तरह असफल रही हैं।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री डॉ. श्री मनोज माने, श्री लक्ष्मण महाजन, जिला उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र गावड़े, जिला मंत्री श्री नितिन महाजन, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े, मंडल अध्यक्ष श्री विनोदराव पाटिल, श्री विक्रम चंदेल, श्री अमित वारुड़े सहित अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.