बुरहानपुर के कद्दावर मुस्लिम नेता, मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व पार्षद,पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वर्तमान में प्राचीन धार्मिक संस्था मदरसा फैजुल उलूम बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री इकराम अंसारी गब्बू सेठ को मध्यप्रदेश कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बुरहानपुर/पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण सुभाष यादव, पूर्व मंत्री साजिद अली के अनुशंसा पर तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बुरहानपुर के कद्दावर मुस्लिम नेता, मोमिन जमात बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व पार्षद,पूर्व नेता प्रतिपक्ष, वर्तमान में प्राचीन धार्मिक संस्था मदरसा फैजुल उलूम बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री इकराम अंसारी गब्बू सेठ को मध्यप्रदेश कांग्रेस बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेसियों सहित मुस्लिम समाज में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी ईकराम अंसारी गब्बु सेठ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने बुनकरों के उत्थान एवं कल्याण हेतु गठित सरकारी हाई पावर कमिटी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। उक्त नियुक्ति पर जिला कांग्रेस बुरहानपुर के अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन,अकील औलिया,वाजिद इकबाल, ईस्माइल अंसारी,अमर यादव,गौरी दिनेश शर्मा,मुशर्रफ खान,डॉ आरिफ बागवान,नईमुद्दीन जागीरदार,
राजेश पवार ,जलील खान,अब्दुल्ला अंसारी,बाबा भाई, अहमद अंसारी,आदि ने मुबारक बाद देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,श्री साजिद खान ,श्री जेपी धनोपिया का आभार व्यक्त किया है।
कोई टिप्पणी नहीं