संस्था निर्भय नेपा ने लगाया स्टेडियम पर खेल शिविर, 130 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
नेपानगर - नेपानगर की संस्था निर्भय नेपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर लगाया है। जिसमे सुबह सुबह योगा के निम्न आसनों के साथ शुरुआत की जाती है। योगा करने के बाद खिलाड़ी अपने अपने खेलो का प्रशिक्षण प्राप्त करते है। योगा के साथ साथ एथेलेटिक्स (रेस, रिले रेस, लांग जम्प, हाई जम्प, राउंड स्टोन, डॉस बॉल, कबड्डी, खो-खो), वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था अध्यक्ष शहज़ाद अली ने बताया नेहरू स्टेडियम पर सुबह 5 30 बजे से 8 बजे तक लगने वाले खेल शिविर को 12 जून तक चलाया जाएगा। संस्था द्वारा लगाए गए खेल शिविर में खेल विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका, नेपालिमिटेड सहित नगर के गणमान्य नागरिकों का सहयोग मिल रहा है। करीब 130 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद आहार के रूप में चने एवं केले दिए जाते है। वही योगा प्रशिक्षक दुष्यंत पवार, एथेलेटिक्स प्रशिक्षक राजेन्द्र मसाने, बैडमिंटन प्रशिक्षक प्रमोद निम्बालकर, वॉलीबॉल प्रशिक्षक मयंक चौधरी, क्रिकेट प्रशिक्षक अविनाश तायड़े ने नगर पालिका एवं थाना प्रभारी से ग्राउंड की सफाई, पानी छिड़काओ एवं असामाजिक तत्वों को रोकने का निवेदन किया है।
कोई टिप्पणी नहीं