A description of my image rashtriya news श्री नावानी को भाजपा कार्यालय पर दी श्रद्धांजलि - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

श्री नावानी को भाजपा कार्यालय पर दी श्रद्धांजलि

 


बुरहानपुर। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व. नारायणदास नावानी की पूण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय श्री नावानी ने पार्टी को सींचने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। आज हमें उनके स्थापित आदर्शों का अनुसरण कर भाजपा को और मजबूत करना है। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तेलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज माने, कोषाध्यक्ष आनंद पाटीदार, मुकेश शाह,  जिला उपाध्यक्ष रवि गावडे,  मंडल अध्यक्ष अमित वारूढ़े, गगन कुलकर्णी, चंद्रेश भाले, अनिल वानखेडे, अजहर उल हक सहित अन्य मौजूद रहे।


*संयम नाईक जिला सह संयोजक मनोनीत*

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक  श्री अभिषेक शर्मा की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे की अनुशंसा पर जिला संयोजक सोशल मीडिया श्री अनिल वानखेड़े ने संयम नाईक को जिला सह संयोजक सोशल मीडिया मनोनीत किया है। श्री नाईक की नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारी सहित जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.