rashtriya news अमृत सरोवर योजना जिले में बरसात के जल को सहजने के प्रयास अपने शिखर पर - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

अमृत सरोवर योजना जिले में बरसात के जल को सहजने के प्रयास अपने शिखर पर

 


बुरहानपुर/13 मई 2022/- भीषण गर्मी के पश्चात खुशहाली लेकर आने वाले वर्षा के जल को सहजने का प्रयास जिले में अपने शिखर पर है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य शासन की मंशा अनुरूप प्रगतिरत है।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा निर्माण कार्यो के निरीक्षण एवं वस्तुस्थिति जानने के उद्देश्य से अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे है। वहीं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया द्वारा निर्माण कार्यो की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। आज जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्राम रतागढ़, मांडवा, सीवल में अमृत सरोवर के तहत निर्मित कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवल स्थित डब्ल्यू.एस.पी. संरचना (अपशिष्ट जल प्रबंधन इकाई) का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। खकनार जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेमने ने जानकारी देते हुए बताया कि डब्ल्यू.एस.पी.संरचना के माध्यम से क्षेत्र के अपशिष्ट जल का शुद्धिकरण होगा, जिससे जल शुद्ध होकर नदी में मिलेगा। यह संचरना 65 मीटर लंबी है, इसकी लागत 7.69 लाख रूपये है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।
वहीं अमृत सरोवर योजना अंतर्गत अन्य चिन्हित स्थानों जैसे ग्राम पंचायत चाकबारा, नांदखेड़ा, ताजनापुर में चेकडेम निर्माण कार्य, ग्राम हतनूर में तालाब निर्माण कार्य जनसमुदाय, प्रशासन के आपसी सामंजस्य-सहयोग से किया जा रहा है तथा निर्माण कार्यो का अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.