A description of my image rashtriya news मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक राशियां शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश होने से, सभी राशियों पर प्रभाव व उपाय (सुझाव)। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक राशियां शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश होने से, सभी राशियों पर प्रभाव व उपाय (सुझाव)।

 


हरियाणा /मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक राशियां शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश होने से, सभी राशियों पर प्रभाव व उपाय (सुझाव)।


*इस पोस्ट में हम मेष राशि से वृश्चिक राशि तक, सभी के बारे में बात करेंगे। यदि आप किसी ग्रुप से जुड़े हैं और आपको अपनी राशि की पोस्ट नहीं मिली तो आप इस लिंक पर ओपन करके और लाइक करके अपनी राशि की पोस्ट देख सकते हैं।*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/  

💥 *नारायण भविष्य वाणी* 💥 


💥 *मेष राशि :-- राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए महान ग्रह शनिदेव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही नए कार्य व्यापार भी आरंभ होंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। इन सबके बावजूद संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।* 

👉 मेष राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*प्रत्येक मंगलवार व शनिवार अपने घर में एक दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पाठ करें। दो तरह का मिक्स अनाज पक्षियों को डालें। मूंगा रत्न धारण करें। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें।* 


💥 *वृषभ राशि :-- राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों से भी मेलजोल बढ़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहेंगे। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी शनि का प्रभाव अनुकूल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।* 

👉 वृषभ राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*प्रत्येक अमावस्या किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं। शनिवार के दिन कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाएं। लड़ाई झगड़े से दूर रहें।* 


💥 *मिथुन राशि :-- राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव मिलाजुला रहेगा यद्यपि भाग्य वृद्धि भी होगी,नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा किंतु कार्य पूर्ण होने में थोड़ी बाधाएं जरूर आएंगी फिर भी अंततः आप सफल रहेंगे। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।* 

👉मिथुन राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*भगवान सूर्य को हल्दी मिला जल अर्पण करें। मंगलवार के व्रत परिवार का कोई भी सदस्य करें। शनिवार और मंगलवार के दिन किसी धार्मिक संस्था में श्रमदान करें।।* 


💥 *कर्क राशि :-- राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखे। अपने द्वारा किए गए कर्मों और लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते रहें। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। परिवार में आपसी मतभेद गहरा सकता है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगडे-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी ही बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।* 

👉 कर्क राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*अपने घर में कपूर और तेजपत्ता अवश्य जलाएं। शनिवार के दिन दशरथ कृत शनि स्त्रोत पाठ करें। दो तरह का मिक्स अनाज पक्षियों को डालें।* 


💥 *सिंह राशि :-- राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो फिर भी अच्छा रहेगा किंतु विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। किसी को भी अधिक कर्ज देने से पहले सोचें।*

👉 सिंह राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*पक्षियों के लिए जल भर के रखे और हर रोज उसमें अपनी शक्ल देखें। हर रोज एक माला गायत्री मंत्र का जप करें। अभी कोई वाहन ना खरीदें। शत्रुओं से दूर रहें।* 


💥 *कन्या राशि :-- राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शनिदेव बेहतरीन सफलता दिलाएंगे किंतु विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो परिवर्तन अच्छा रहेगा किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह में भी अड़चनें आएंगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है और दुर्घटना का भी ध्यान रखें।* 

👉कन्या राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*सबसे छोटी उंगली में एक पन्ना रतन धारण करें। शनिवार को शनि चालीसा पाठ करें। नहाने के जल में सरसों के तेल की 1 या 2 बूंदे मिलाएं। शनिवार के दिन अपने शरीर के वजन के बराबर हरा चारा गाय को खिलाएं।।* 


💥 *तुला राशि :-- राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शनिदेव आपके लिए सफलताओं का सिलसिला जारी रखेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। रचनात्मक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के योग।

👉तुला राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*हर रोज 86 दिनों तक घर में कपूर और तेजपत्ता जलाएं और एक हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रत्येक शनिवार भगवान शनि देव के बीज मंत्र का जप करें।।* 


💥 *वृश्चिक राशि :-- राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा यद्यपि सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा फिर भी ये समय आपका अच्छा ही रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह अनुकूल।।।* 

👉 वृश्चिक राशि के लिए उपाय व सुझाव 

*शनिवार के दिन शनि चालीसा पाठ करें। शनिवार के दिन काले रंग के फल या सब्जी दान करें। किसी भी जगह 2 फलदार वृक्ष शनिवार के दिन लगाएं। परिवार का कोई भी सदस्य शाम के समय चीटियों को आटा या बाजरी डालें।* 

 

*कृपया हमारी पोस्ट शेयर अवश्य करें।* 

 *नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*Paid consultancy शुल्क परामर्शी*  


*हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए, शेयर करने के लिए और कमेंट करने के लिए बहुत-बहुत प्रेम और धन्यवाद।* 


प्रेम और शुभकामनाओं के साथ:  

*ध्यानगुरू डाॅ नारायण* 

*अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ, हरियाणा भारत* 

 ☎️ *+91 70274 33333*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.