A description of my image rashtriya news उपलब्धियों से भरा रहा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का दो साल का कार्यकाल *मप्र का पहला और देश का दूसरा "अटल स्मृति स्थल" सबसे बड़ी उपलब्धि* - दो साल में संगठन को मिली मजबूती, एक लोकसभा और एक विधानसभा उपचुनाव में संगठन कौशल से मिली जीत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

उपलब्धियों से भरा रहा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का दो साल का कार्यकाल *मप्र का पहला और देश का दूसरा "अटल स्मृति स्थल" सबसे बड़ी उपलब्धि* - दो साल में संगठन को मिली मजबूती, एक लोकसभा और एक विधानसभा उपचुनाव में संगठन कौशल से मिली जीत

 




बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे के कार्यकाल के दो साल सोमवार को पूरे हुए। उनके अध्यक्ष रहते हुए भारतीय जनता पार्टी संगठन को जहां मजबूती मिली तो वहीं इसी बीच आए लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। एक उपचुनाव में तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई विधायक सुमित्रा कास्डेकर के लिए संगठन ने जी जान लगाकर मेहनत की। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का खासा सहयोग रहा। इस दौरान भी बिखराव जैसी कोई स्थिति नजर नहीं आई, बल्कि संगठन कौशल और सभी को साथ लेकर चलने के तरीके को प्रदेश स्तर पर सराहना भी मिली। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे के कार्यकाल में पार्टी को दो बड़ी उपलब्धियां भी हासिल हुई। अब तक भाजपा का अपना कोई कार्यालय नहीं था, लेकिन श्री लधवे के कार्यकाल में संजय नगर में पार्टी का जिला कार्यालय "अटल कुंज" बना। यहीं पर मप्र का पहला और देश का दूसरा अटल स्मृति स्थल बनाया गया है जिसका उद्घाटन करने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान बुरहानपुर आए थे।

*भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में दो चुनाव जीते*

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे के कार्यकाल में पार्टी ने दो चुनाव जीते। पहला उपचुनाव नेपानगर विधानसभा में हुआ। जिसमें संगठन कौशल नजर आया। पार्टी को सभी जगह से अच्छे वोट मिले। दूसरा उपचुनाव दिवंगत सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के निधन के कारण हुआ। इस दौरान सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को सर्वाधिक वोट बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा से मिले। जिसमें पार्टी ने अथक प्रयास किए। इसके अलावा संगठन की विभिन्न गतिविधियों की चर्चा भी प्रदेश स्तर तक हुई। बूथ विस्तारक योजना में प्रदेश में अच्छा काम बुरहानपुर में हुआ। समर्पण निधि संग्रह अभियान में भी प्रदेश में बुरहानपुर जिला आगे रहा। 

*रक्तदान के माध्यम से सालों से दे रहे सेवाएं*

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे सालों से आमजन को रक्त मुहैया कराने, रक्तदान शिविर कराने आदि में खासी रूचि रखते हैं। जिलाध्यक्ष बनने से पहले भी श्री लधवे सामाजिक सरोकार से जुड़े कईं काम उनके द्वारा किए गए हैं। उनके कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा-भाजपा में कोई नेता नहीं सभी कार्यकर्ता होते हैं। मैंने भी जिलाध्यक्ष नहीं बल्कि एक पार्टी कार्यकर्ता की हैसियत से संगठन के कामों को महत्व दिया। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ने इसमें सहयोग किया। हमारी पार्टी की भी यही सोच है। इसलिए आज अधिकांश लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं और आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आगे भी हमारा लक्ष्य पार्टी को आगे ले जाना है। 


निलेश जूनागढ़े

(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

.....

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.