rashtriya news चारधाम के लिए बस रवाना ,यात्रीयो का भाऊ फाऊंडेशन सदस्यो ने किया स्वागत - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

चारधाम के लिए बस रवाना ,यात्रीयो का भाऊ फाऊंडेशन सदस्यो ने किया स्वागत

बुरहानपुर। लंबे इंतजार के बाद चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। चार धाम पर जाने वाले यात्रियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। विगत कई वर्षो से लोनी निवासी विठ्ठल महाजन तीर्थयात्रा का आयोजन करते है जिसमे जिले से और समीपवर्ती राज्य महाराष्ट्र से बढी संख्या मे भक्त शामील होते है। भाऊ फाऊंडेशन वरिष्ठ पदाधिकारी महेन्द्र चौधरी ने
मधुकर बळीराम चौधरी का और बालाजी उत्सव समिती अध्यक्ष आशिष भगत ने गोपाल सौदाणे का फुलमाला पहनाकर स्वागत किया वही संस्था सदस्य जितेन्द्र चौधरी ने सुरेश चौधरी का स्वागत करते हुए सबकी मंगलमय यात्रा की कामना की l इस बारे मे अधिक जानकारी देते हुए संस्था जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने बताया बुधवार लोनी से 33 दिन की यात्रा पर बस रवाना हुई जिसमे मुख्य गंगोत्री, केदारनाथ,सोमनाथ तीर्थ स्थलो के दर्शन है। यात्रा पर सीमा चौधरी, कल्पना सौदाणे ,शिलु चौधरी और दम्पती रवाना हुए। इस अवसर पर अशोक चौधरी, संजय चौधरी और बडी संख्या मे संस्था सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.