भाऊ फाऊंडेशन ने मनाई संभाजी महाराज की जयंती
बुरहानपुर। मराठा साम्राज्य के दूसरे महान शासक संभाजी राजे भोसले का जन्म 14 मई 1657 को हुआ था। आज इनकी जयंती पर सुबह समिती सदस्यो व्दारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदउपरांत भिष्ण गर्मी को देखते हुए सेवा कार्यो की श्रृंखला मे बस स्टैंड पर ठंडे पानी पाऊचो का वितरण यात्रीयो को किया गया। मुख्य अतिथी के रुप मे श्री छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश झांसी संभाग प्रभारी प्रकाश नाईक उपस्थित रहे। मराठा सेवा संघ जिला अध्यक्ष आशीष भगत ने महाराज की जीवनी पर रोशनी डालते हुए बताया संभाजी महाराज ने करीब 9 साल तक राज किया था। संभाजी राजे का व्यक्तित्व असामान्य था, उनमें अटूट साहस, अद्वितीय कौशल, असाधारण बहादुरी देखने को मिलती थी, उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था और वो समाजशास्त्र, राजनीति व अर्थशास्त्र में निपुण थे। हर साल 14 मई को उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है और उनकी बहादुरी व बलिदान को याद किया जाता है। भाऊ फाऊंडेशन जिलाध्यक्ष राजेश भगत ने अपनी बात मे कहा कि हमारे देश का इतिहास बड़ा गौरवपूर्ण है इस धरती पर अनेक वीरों ने जन्म लिया और ऐसे ही महान राजा संभाजी महाराज की जीवनी से हमारे आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और हम भी संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्गो पर चलने का निरंतर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सोनी, जयकुमार गंगराड़े, अत्ताउल्लाह खान साहब, संजय चौधरी, श्रीमती सरिता भगत और साथी उपस्थित थे
कोई टिप्पणी नहीं