भारतीय जनता पार्टी को सींचने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान -रायकवार जिले के 10 मंडलों का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के सभी 10 मंडलो में 30 अप्रैल एवं 1 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं जिला संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गाँधी के मार्गदर्शन में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए (त्रिदेव) प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि जिव्हेश्वर वाड़ी में सरदार पटेल मंडल के बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बूथ लेवल एजेंट (त्रिदेव) का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने बूथ के करणीय कार्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल कानगो ने हमारी कार्यपद्धति एवं विचार और हमारा व्यवहार इस विषय पर प्रशिक्षण दिया।
किरण रायकवार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसको सींचने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। वर्ष में होने वाले 6 प्रमुख कार्यक्रम हैं जो आप सभी को अपने-अपने बूथों पर करना है। अपने बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका बूथ के सशक्तिकरण बनाने में सहायक है। अपने बूथ का पिछले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर बूथ स्तर पर ग्रेडिंग भी करना है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल कानगो ने हमारे व्यवहार पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन दिया एवं सोशल मीडिया के वर्तमान समय मे उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विगत माह में बूथ विस्तारक अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलो में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ समिति की संरचना की गई। पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए बूथ समिति के माध्यम से नीचे तक पहुंचने का एवं जनता से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम जिसे त्रिदेव का नाम दिया गया। वह इस प्रशिक्षण वर्ग मे पार्टी के रीति नीति एवं कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मंडल के प्रभारी आनंद पाटीदार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल एवं आभार प्रदर्शन योगेश ठाकरे ने किया।
निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं