rashtriya news सामाजिक न्याय पखवाड़ा: भाजपा ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

सामाजिक न्याय पखवाड़ा: भाजपा ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की

बुरहानपुर। सामाजिक न्याय पखवाडा के समापन दिवस 20 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ताओ ने ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाया। साथ ही स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों और मूर्तियों पर फूल चढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का अभिनंदन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी विपुल कानगो ने 10 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किये। लोकमान्य तिलक मंडल में तिलकजी एवं सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धुलकोट में रानी लक्ष्मीबाई, नेपानगर में महाराणा प्रताप, बहादरपुर में महात्मा फुलेजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। खकनार मंडल में स्व. स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, चंद्रेश भाले, दर्शन पाटिल, गोलू ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी खकनार मंडल द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक के अंतर्गत बुधवार को  मंडल अध्यक्ष निलेश सातारकर द्वारा मंडल मुख्यालय खकनार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मंडल में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री नरेन्द्र मेहता एवं स्व. श्री नाना पाटील सातारकर  के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा देश की स्वतंत्रता के लिये जिन्होंने अपना बलिदान दिया है ऐसे बलिदानी, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों का सम्मान करने में गर्व अनुभव हो रहा है। आपके परिवारों के कार्य सभी के लिए अनुकरणीय है। आभार मंडल अध्यक्ष निलेश सातारकर ने माना। कार्यक्रम में मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, प्रभाकर नाना पाटील, भागवत महाजन, ओम चौकसे, चेतन सातारकर, गणेश महाजन, शुभम यादव, सोनू भालेराव, हिम्मत निकम, अशोक पटेल, मयूर पाटील सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शाहपुर मंडल में सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानी स्व. दगडू यादव, सेठ सोनार जी एवं स्व. गया बाई दगडू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान जी  उनके पुत्र दिनेश दगडू महाजन, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील बंड, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, वासुदेव महाजन, रमेश चोपड़े जी उपस्तिथ रहे।

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.