A description of my image rashtriya news भाजपा अजा मोर्चा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की कार्यकारिणी गठित - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

भाजपा अजा मोर्चा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की कार्यकारिणी गठित

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ. कैलाश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे एवं अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान की सहमति से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष प्रशांत डोले ने कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री एवं 4 मंत्री सहित 17 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में राकेश सेजकर, सोहनलाल सरोज, जिगर जंगाले व नरेन्द्र उज्जैनवाल को उपाध्यक्ष बनाया। भारत आदिवाल व संतोष गवई को महामंत्री, नरेंद्र निकम, दीपक कामले, करण सारवान व जगदीश सपकाले को मंत्री, विजय कुरिल, कोषाध्यक्ष, जीतू बोदडे सह कोषाध्यक्ष, चरण उज्जैनवाल कार्यालय मंत्री, विजय खंडारे सह कार्यालय मंत्री, अनिल सुरागे मीडिया प्रभारी, देवा कचोरे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।


निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.