rashtriya news समर्पण निधि: हमारी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क साधना*- सांसद कार्यालय पर प्रभारी श्री गांधी ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

समर्पण निधि: हमारी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क साधना*- सांसद कार्यालय पर प्रभारी श्री गांधी ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

बुरहानपुर। सुबह 11 बजे सांसद कार्यालय पर समर्पण निधि के संबंध में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें जिले के संगठन प्रभारी श्री इकबालसिंह गांधी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि बैठक में श्री गाँधी ने कहा बुरहानपुर जिले का संगठन बहुत अच्छा है। युवा जुड़े है, नए विचार मिल रहे हैं, लेकिन हमने जो पौधे लगाए हैं, उनकी सुरक्षा करना इतना आसान नहीं है। हमें युवाओं को जोड़े रखना है। समर्पण निधि के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लगातार सफलता मिल रही है। पिछड़ा मोर्चा को जो लक्ष्य दिया गया है। हमें 100 नहीं 1000 लोगों तक जाना होगा। समर्पण निधि के लिए सहयोग मांगने में कोई संकोच नहीं करें। हमारी प्राथमिकता राशि नहीं है। हमारी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क साधना है। आप कोई छोटे कार्यकर्ता नहीं हो। आपके क्षेत्र में आप निकलते हैं तो आप भाजपा के कार्यकर्ता के नाम से पहचाने जाते हों और भाजपा कोई छोटी पार्टी नहीं है। 
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा समर्पण निधि का बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। हमसब मिलकर अपने क्षेत्रों में काम करेंगे तो लक्ष्य निश्चित पूरा होगा। समर्पण निधि का मतलब है कि सहयोग देने वाले व्यक्ति को अहसास होगा कि भाजपा के लिए मैंने कुछ सहयोग दिया है। पिछड़ा मोर्चा सबसे बडा मोर्चा है। हमें समर्पण राशि जमा करने के लिए सबसे पहले सम्पर्क योजना बनाना होगी। जितना ज्यादा सम्पर्क होगा, उतनी अधिक राशि का संग्रहण हम कर सकेंगे। हमारा सबसे पहले लक्ष्य सम्पर्क बनाना है। बैठक में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अरूण पाटिल, उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र पाटिल, महामंत्री श्री दीपक वाभले, श्री रूद्रेश्वर एंडोले, श्रीकृष्ण मोरे, श्री डॉ. मनोज माने, मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष राठौर, श्री शंकर चौहान, श्री विलास खोरे, श्री मनोज नांदोले, श्री जितेन्द्र आसखड़के सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निलेश जूनागढ़े
(भाजपा जिला मीडिया प्रभारी)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.