धुलिया महाराष्ट्र जाते समय सांसद श्री.पाटिल जी ने नव दंपति को दिया आशीर्वाद...
बुरहानपुर/.महाराष्ट्र राज्य के जिला धुलिया(धुले) मे आयोजित वर वधु सम्मेलन मे सम्मिलित होने जाते समय खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने दापोरा निवासी श्री.विट्ठल जी पाटिल के पौत्र एवम् श्री गोविंद जी विट्ठल पाटिल के पुत्र शुभम एवम् पुत्र वधु प्राची को आशीर्वाद दिया। ज्ञात होवे कि,कल ही दोनो का विवाह संपन्न हुआ है, जिसमे माननीय सांसद श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल दिल्ली मे चल रही लोकसभा सत्र मे उपस्थित होने के कारण विवाह समारोह मे उपस्थित नही हो सके थे।
कोई टिप्पणी नहीं