rashtriya news अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर मँहगाई भत्ता एव पुरानी पेंशन लागू करने सहित अन्य लम्बित मांगो को लेकर दिंनाक 4 मार्च 2022 सोंपेगा ज्ञापन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर मँहगाई भत्ता एव पुरानी पेंशन लागू करने सहित अन्य लम्बित मांगो को लेकर दिंनाक 4 मार्च 2022 सोंपेगा ज्ञापन

   
   बुरहानपुर /मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा  जिला बुरहानपुर जिला अध्यक्ष संजयसिंह गहलोद जिला संयोजक संतोष सिंह दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियो लम्बित  की मांगो जैसे पदोन्नति भी सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया है , 11 प्रतिशत महगाई भत्ता, पुरानी पेंशन की बहाली , सातवे वेतनमान के आधार मकान किराया भत्ता, अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से सेवा मान्य कर क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करना, आदि न्यायोचित मांगो के निराकरण नहीं किये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है एवं अन्य मांगों से संबंधित मुद्दों पर भी कर्मचारी नाराज हैं | संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन को बार बार पत्र प्रेषित कर  माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय से चर्चा हेतु आग्रह किया गया किन्तु शासन की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया फलस्वरूप दिंनाक 4 मार्च 2022  को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री एव मुख्य सचिव के नाम से ज्ञापन सौपा जावेंगा उसी तारतम्य में  अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के राजेश सावकारे शांताराम निंबोरकर अकरम बागवान अनिल बाविस्कर नईम उर्र्हमन केतन तारे अरविंद अहिरवार नंदकिशोर ठोसरे नाम प्रेम सिंह बालकर काशीराम चौहान मनोज सूर्यवंशी कार्तिक पटेल ठाकुर अरविंद सिंह शेख महमूद श्रीकांत गंगराड़े जिला बुरहानपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बुरहानपुर  तहसील प्राँगण बुरहानपुर को 4 मार्च 22 को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री एव मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को  लम्बित मांगो का ज्ञापन सौपा जावेगा ।यदि बजट सत्र में भी मांगो से सम्बन्धित आदेश या प्रावधान नहीं किया जाता है तो मोर्चा आगामी आन्दोलन की रणनीति बनाकर आंदोलन को उग्र स्वरूप प्रदान करेगा  उक्त मांगो की पूर्ति हेतु अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर बैठक आयोजित कर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जावेगी उक्त जानकारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष संजयसिंह गहलोद ने दी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.