rashtriya news मुख्यमंत्री श्री चौहान 30 मार्च को ग्राम खड़कोद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगेकलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मुख्यमंत्री श्री चौहान 30 मार्च को ग्राम खड़कोद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगेकलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे


बुरहानपुर/26 मार्च, 2022/- मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान का दिनांक 30 मार्च, 2022 को बुरहानपुर जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम खड़कोद में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे है। उन्होंने  अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि, कार्यक्रम हेतु सौंपे गये कार्य-दायित्वों को निर्वहन बेहतर रूप से संपादित करना सुनिश्चित करें।  
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया एवं अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र ंिसंह सोलंकी रहेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर कानून व्यवस्था का दायित्व अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी को सौंपा है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सखाराम संेगर, पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। मंच की संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर श्रीमति ज्योति शर्मा, श्री प्रखर सिंह, तहसीलदार खकनार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री काशीराम बडोले होंगे। एम्बुलेंस, आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था का दायित्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश सिसोदिया व जिला आयुष अधिकारी श्रीमति कविता गढवाल को सौंपा गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौंपे है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.