rashtriya news मुकेश भावसार का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हरियाणा 2022 हेतु चयन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मुकेश भावसार का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता हरियाणा 2022 हेतु चयन

बुरहानपुर। उपनगर लालबाग निवासी वनरक्षक पद पर सामान्य वनमण्डल खंडवा में कार्यरत मुकेश भावसार का अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता गुड़गांव हरियाणा 2022 हेतु चयन हुआ है। 15 मार्च 2022 को टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में म.प्र. के कई जिलों से अलग अलग सरकारी विभाग के लगभग 30 खिलाड़ी ट्रायल और चयन के लिए उपस्थित हुए थे। जिसमें से कुल 14 खिलाड़ियों का चयन नेशनल के लिए म.प्र.टीम में हुआ। वनरक्षक मुकेश भावसार म.प्र. टीम की ओर से खेलकर अपने विभाग और शहर का नाम रोशन करेंगे। इसके पूर्व भी मुकेश भावसार  सिविल सेवा और फॉरेस्ट से नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 8 बार खेल चुके है। इस प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी तथा इंटरनेशनल खिलाड़ी राहुल चौधरी, प्रदीप नरवाल, संदीप नरवाल आदि कई कबड्डी के नामी खिलाड़ी भी खेलने आते है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च 2022 तक ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम सेक्टर 38 गुड़गांव हरियाणा में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.