rashtriya news पार्टी एवम् संघटन को मजबूत बनाने मे युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहती हैं,सांसद पाटिल - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

पार्टी एवम् संघटन को मजबूत बनाने मे युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहती हैं,सांसद पाटिल

 खंडवा / आज सारे विश्व मे भाजपा पार्टी नंबर वन पर है, पार्टी यहां तक बहुत ही संघर्ष करते हुए पहुंची है। यहां तक सफर तय करने मे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ युवा मोर्चा की अहम भूमिका रही है। आप को दी गई जवाबदारी कोई साधारण नहीं है, बुरहानपुर जिले मे संघटन एवम् पार्टी को मजबूत बनाने मे आप सभी व युवा मोर्चा की अहम भूमिका होंगी, उपरोक्त उद्बोधन खंडवा सांसद माननीय श्री.ज्ञानेश्वर जी पाटिल ने भाजपा कार्यालय मे आयोजित  नवगठित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मान एवम् परिचय कार्यक्रम मे  व्यक्त किया।  सांसद श्री.पाटिल जी ने आगे कहा कि संघटन मे जो अच्छा कार्य करता है,उसका भविष्य उज्ज्वल होता है। स्वयं मैने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप मे कार्य शुरू कर आज सांसद के पद पर हूं। इस मुक्काम पर जाने के पूर्व मैने जमीनी स्तर से कार्य प्रारंभ करते हुए पार्टी संघटन के लिए कार्य किया
 है। इसलिए कहता हु, कि आपको अब केवल संघटन एवम् पार्टी के लिए पूर्ण निष्ठा एवम् ईमानदारी से कार्य करना है, पार्टी एवम् संघटन  से आप सबको पहचाना जाता है। आपके जिला अध्यक्ष श्री.मनोज जी लधवे जी उदाहरण सामने है,जो दो दो बार युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते हुए सराहनीय कार्य करने के कारण संघटन ने उन्हे आज जिलाध्यक्ष के पद पर नवाजा है। इस अवसर पर सांसद श्री.पाटिल जी ने आगे कहा कि,हमारे प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराजजी चौहान भी पहले युवा मोर्चा मे कार्य करते हुए आज मुख्यमंत्री के पद को चौथी बार सुशोभित कर रहे हैं। इससे हमे सीखना चाहिए कि, हम भी इनके पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य करें। मैं आज आपको आगाह करता हूं, कि हम ऐसा कोई आचरण नहीं करेंगे जिससे हमारी पार्टी एवम् संघटन पर कोई आंच नहीं आना चाहिए। पहले सब चल जाता था। लेकिन अब संघटन केवल अच्छा कार्य करने वाले को ही चाहता है,तथा आगे बढ़ाता है। अतः हमें भी पूर्ण निष्ठा एवम् ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री.मनोज जी लधवे,पूर्व मंत्री एवम् भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमति अर्चना जी चिटनिस आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के मंच पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री.वैभव जी महाजन,महामंत्री सर्वश्री मनोज जी माने,लक्ष्मण जी महाजन,गजेन्द्र जी पाटिल,आदित्य जी प्रजापति,रुद्रेश्वर जी एंडोले,संभाजी राव सगरे,अक्षय जी पाटिल भाजपा जिला कार्यालय मंत्री, मनोज जी महाजन,महिला भाजपा नेत्री मे सर्वश्री श्रीमति करुणा जी भट्ट, उमा जी कपूर, डा कविता जी सूर्यवंशी,सुधा जी चौकसे,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति किरन जी रायकवार,आदि के साथ युवा मोर्चा,अन्य मोर्चे के सद्स्य एवम् भाजपा के पदाधिकारी एवम् जमीनी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.