दिग्विजय-कमलनाथ का है 2023 अंतिम चुनाव : डॉ. मिश्रा
भोपाल/ प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस के वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी का यह अंतिम चुनाव होगा। यही कारण है कि सत्ता के लिए दोनों ही नेताओं की छटपटाहट साफ देखी जा सकती है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि इतिहास रहा है कि जहाँ भी काँग्रेस लगातार 15 सालों तक सत्ता से बाहर रही हैं , वहाँ कांग्रेस फिर कभी सत्ता में वापस लौट नहीं पाई। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का कांग्रेसियों को यह संदेश कि 2023 में यदि एकजुट नही हुए तो कांग्रेस का यह आखरी चुनाव होगा।दरअसल उनकी सत्ता के लिए छटपटाहट को ही प्रदर्शित करता है।
डॉ.मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वर्ष 2023 के बाद के चुनाव तक 80 की उम्र पार कर चुके होंगे। दोनों को पता है कि 2023 में जीते तो ही उन्हें सत्ता का सुख हासिल हो सकेगा अन्यथा सब खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसी छटपटाहट के कारण काँग्रेस तेज़ी से बिखरती जा रही है। पहले ही 30 से अधिक विधायक कांग्रेस छोड़ चुके है , अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओ की तो गिनती ही नही है।खण्ड-खण्ड होकर विखण्डित होती काँग्रेस अगले चुनाव तक किस स्वरूप में बचेगी , यह समय ही बताएगा।
डॉ.मिश्रा ने कहा कि वैसे भी कांग्रेस की प्रदेश में सत्ता वापसी की उम्मीद नहीं के बराबर है।उत्तरप्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल इसके सबसे बडे उदाहरण है। यही मध्यप्रदेश में भी होगा । जैसे दूसरे राज्यो में काँग्रेस पूरी तरह खत्म हो गयी है वैसे ही कांग्रेस के हालात मध्यप्रदेश में भी बनने लगे है।
कोई टिप्पणी नहीं