rashtriya news जिले में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ2 मार्च तक चलेगा अभियान - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

जिले में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ2 मार्च तक चलेगा अभियान


बुरहानपुर/27 फरवरी 2022/-कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में आज से जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री ठा.सुरेंद्र सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने रोटरी क्लब द्वारा सुनिश्चित केंद्र आशा निकेतन शाला इंदिरा कॉलोनी में पहुंँचकर पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने नौनिहालों को अपने हाथो से जिदंगी की दो बूंद पिलाकर अभियान को गति दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यगण सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 27 फरवरी को केन्द्रों पर तथा 28 फ़रवरी व 2 मार्च को घर-घर पोलियो टीम दस्तक देकर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलायेगी। उन्होंने सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.