rashtriya news भाजपा का जनसंपर्क का दौर जारी, धुलकोट पहुंचे विधानसभा चुनाव प्रभारी (-देड़तलाई में जलसंसाधन मंत्री ने किया जनसंपर्क - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भाजपा का जनसंपर्क का दौर जारी, धुलकोट पहुंचे विधानसभा चुनाव प्रभारी (-देड़तलाई में जलसंसाधन मंत्री ने किया जनसंपर्क

भाजपा का जनसंपर्क का दौर जारी, धुलकोट पहुंचे विधानसभा चुनाव प्रभारी 
-देड़तलाई में जलसंसाधन मंत्री ने किया जनसंपर्क
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकसभा उपचुनाव के तहत जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को नेपानगर विधानसभा प्रभारी इकबाल सिंह गांधी धुलकोट में रहे तो वहीं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने देड़तलाई में जनसंपर्क किया।


धूलकोट मंडल धूलकोट में भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए फूल एवं माला से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नेपानगर विधानसभा से चुनाव प्रभारी इकबाल गांधी, बहादुर सिंह सौंधिया उज्जैन विधायक, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, राजू पाटीदार, गन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, अनार सिंह दादा, धूलकोट क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। संचालन मंडल सोशल मीडिया प्रभारी जयराम मेहता, सह प्रभारी पूनम भास्कर ने किया। 
यहां भी हुआ धुंआधार जनसंपर्क-



- सिरपुर में लोकसभा सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील को वोट दिए जाने की अपील करते हुए विश्वास शिवहरे के साथ में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत गरुड़, लोकसभा सहप्रभारी, नेपानगर विधानसभा प्रभारी रविन्द्र जाधव व प्रियम पाटील के साथ युवाओं की बैठक कर जनसम्पर्क किया गया। सिरपुर के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मनोहर दादा बोबड़े,  संजय पाटील, हितेश चौकसे, कामेश चौकसे सहित युवा साथी राम जाधव, करण मोरे, अमोल बोबड़े, कन्हैया भारते, मुकेश महाजन, हितेश राठौर, सुनिल चौहान, टोबू, नितेश ठाकुर, दीपेश श्रीखण्ड़े, दिनेश सागरे, दिन्नु तायड़े, पवन मेढ़े आदि उपस्थित रहे। वहीं खकनार मंडल के ग्राम देड़तलाई में कमलेश जायसवाल के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। 
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने खंडवा लोकसभा से प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को भारी से भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। नेपानगर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी मौजूद रहे।



*भाजपा ने मंडल स्तर पर आयोजित किया नगर केंद्र सम्मलेन आयोजित किया 
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जिले के विभिन्न मंडलों में ग्राम और नगर केंद्र सम्मलेन आयोजित किए गए। सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बूथ समिति एवं पन्ना समिति के सदस्य शामिल हुए। इसी कड़ी में लोकमान्य तिलक मंडल में महाजना पेठ नगर केंद्र का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन को प्रदेश के शिक्षामंत्री इंदरसिंह परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराए। पन्ना प्रमुखों से समन्वय बनाकर कार्य करना है।
इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, मंडल प्रभारी अतुल पटेल एवम जगदीश कपूर ने संबोधित किया। कार्यक्रम की रुपरेखा मंडल अध्यक्ष अमित वारुड़े ने रखी। संचालन श्री मोहन जी भुजबल ने किया।
*इतवारा नगर केन्द्र का सम्मेलन संपन्न*
रविवार को सरदार पटेल मंडल द्वारा ईतवारा नगर केन्द्र के बुथ अध्यक्षों, बुथ समिती एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय जीव्हेश्वर भवन में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल ने कार्यक्रम की भुमिका रखी। पूर्व निगमाध्यक्ष मनोजजी तारवाला ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उनके प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।


इस अवसर पर इन्दौर से पधारे पुर्व विधायक गोपीकृष्णजी नेमा ने बुथ के कार्यकर्ताओं के लिये करणीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष आनन्द पाटीदार, मंडल महामंत्री अमित परमेकर, चेतन चौहान, पार्षद यशवंत वाढे, अरुण सरोदे, चन्दु भाई वाढे, रितेश सरोदे, वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबु काका, मोहित शाह, गणेश सोनवणे, सुनिल मोतिवाला, ओंकारदासजी गीते, ऊषा गीते, निमा पीलीया, मंजु वाढे, राखी अहिरे, आदि मौजूद रही।



अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक 
बुरहानपुर। रविवार को लोकसभा उपचुनाव को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक लेने पहुँचे मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने खंडवा लोकसभा से लोकप्रिय प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को भारी से भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे,  लोकसभा उपचुनाव प्रभारी विक्रम गोंदिया, सह प्रभारी हंसराज नरवाले, दीपक बमोरी, राजेश वर्मा, अजा जिलाध्यक्ष गोकुल तायडे, अजा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर चौहान, वरिष्ठ नेता अशोक कुरील, मंडल अध्यक्ष कैलाश सोदे, देवराम राय सरदार, गणेश कोली और सभी मंडल चुनाव प्रभारी एवं अजा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.