एक उस समय का भारत था जब कांग्रेस राज करती थी, एक यह भारत है- बुरहानपुर के कमल तिराहे पर आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा
बुरहानपुर (एडिटर इन चीफ राजुसिह राठौड 9424525101)एक उस समय का भारत था जब कांग्रेस राज करती थी, एक यह भारत है
- बुरहानपुर के कमल तिराहे पर आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा
- पहले हमारा देश दूसरे देशों की दया पर निर्भर रहता था मोदी जी ने आत्मनिर्भर बनाया
- हमेशा वैक्सीन अमेरिका, रूस, जापान, जर्मनी बनाते थे, मोदी ने वैज्ञानिकों को प्रेरित कर स्वदेशी वैक्सीन तैयार कराई
बुरहानपुर। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। दो दो कोरोना की लहर आई। दुकानें, बंद उद्योग बंद। नए खर्चे चालू। हमने हिम्मत से काम लिया। यहां की जनता व प्रशासन ने अच्छा काम किया। बुरहानपुर में कोरोना पर कंट्रोल पाया है। एक धन्यवाद मोदी जी को। देश की जनता को 100 करोड़ डोज लग चुके हैं। एक उस समय का भारत था जब कांग्रेस राज करती थी। किसी भी बीमारी की वैक्सीन रूस, अमेरिका, जर्मनी जापान वाले बनाते थे। हमारा देश उन पर निर्भर रहता था। हमारा देष उनकी दया पर निर्भर रहता था। नई वैक्सीन आने पर पांच दस साल बाद कभी हमारा नंबर लगता था। एक तरफ हम कोरोना से लड़ते रहे दूसरी तरफ मोदी जी वैज्ञानिकों को प्रेरित करते रहे। स्वदेशी वैक्सीन बनी और 100 करोड़ लोगों को लग भी गई।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को कमल तिराहा पर आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि भईया मैं आप लोगों से हाथ जोड़कर कह रहा हूं बहुत परेशान हो गया हूं कोरोना से। वैक्सीन का चमत्कार है कि तीसरी लहर को हमने आने से रोक दिया है। इसलिए सभी वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा मुझे सरकार चलाने के लिए कर्जा लेना पड़ा। कांग्रेस कोसती रही। कमलनाथ लाखों की संख्या गिनाते रहे, लेकिन मेरी कोशिश यह रही कि कैसे जनता को संकट से निकाल सकें। उन्होंने कहा अब किसानों के खाते में पैसा गया तो कमलनाथ को तकलीफ हो रही है। अरे भईया पैसा मेरा तुमको तकलीफ क्यों हो रही है। वाह रे कमलनाथ तुमने तो कुछ किया नहीं। उन्होंने कहा कांग्रेस के मित्रों की मानसिकता कितनी संर्कीण हो गई है। हमने संबल योजना बनाई थी। तय किया था कि गरीब परिवार के बेटा बेटी पढ़ाई में तेज हैं उनका आईआईटी में या कहीं एडमिशन होता है तो उनकी फीस शिवराजसिंह सरकार भरेगा, लेकिन यह योजना बंद करा दी। अब हमने दोबारा चालू की है। मामा झूठा है, मामा ऐसा है, मामा वैसा है यह आरोप लगाना कांग्रेस का काम बचा है। उन्होंने जनता से पूछा जितने विकास के काम भाजपा ने किए उतने कांग्रेस ने किए थे क्या। उन्होंने कहा कांग्रेस में कमलनाथ अकेले ही बचे है। युवाओं के नेता नकुलनाथ हैं तो वहीं बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है। इसलिए ऐसी जगह वोट देने से कोई फायदा नहीं होगा। आप सबसे आव्हान करता हू कि भाजपा प्रत्याशी भाई ज्ञानेश्वर पाटिल को प्रचंड मतों से विजयी बनाये।
इस दौरान इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, आलोकजी शर्मा, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, इकबालसिंह गाँधी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, हर्षवर्धनसिंह चौहान, पूर्व महापौर अनिल भोसले, गोपीकृष्ण नेमा आदि मौजूद रहे।
*भाजपा का दामन थामा*
कमल तिराहे पर आयोजित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आमसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. वैध सुभाष माने, मजीद खान, कासिफ खान एवं बुरहानपुर कांग्रेस के संस्थापक रहे रामदत्त ज्ञानी के पोते ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री के हाथों सदस्यता ग्रहण की।
कोई टिप्पणी नहीं