rashtriya news मध्यप्रदेश में कुशासन का कांग्रेस ने किया विरोध:- - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मध्यप्रदेश में कुशासन का कांग्रेस ने किया विरोध:-

मध्यप्रदेश में कुशासन का कांग्रेस ने किया विरोध:-

*शराब दुकान:- सुबह:- 08:00 बजे से रात को 11:00 बजे तक खुलेगी।*
*किराना दुकान:- सुबह:- 09:00 बजे से शाम:- 04:00 बजे तक ही खुलेगी।*


*अन्य दुकाने:- प्रतिबंधित रहेगी।*
          *मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के इसी शराब प्रेम के विरोध में नेपानगर मंडलम कांग्रेस व्दारा आज नेपानगर तहसीलदार को कलेक्टर बुरहानपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमे शिवराज सरकार के इस शराब करोबारियो के प्रति उमडे अपार प्रेम का पुरजोर विरोध किया गया।*
             *नेपानगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली ने कहा कि:- जब शराब की दुकान सुबह:- 08:00 बजे से रात को 11:00 बजे तक खुल सकती हैं तो अन्य दुकाने क्यो नही?*
          *क्या कोरोना शराब दुकान से डरता हैं?,क्या शराबी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अन्य जनता से अच्छी तरह से कर पाते है? या फिर ये भाजपा और शिवराज सरकार की शराब माफियाओ के प्रति प्रतिबध्दता और वफादारी का परिचायक हैं?*


          *इस अवसर पर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जगमीत सिंह जाॅली,पार्षद राजेश पटेल,कैलाश पटेल, युवक कांग्रेस पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदिप करोसिया,चन्द्रकांत प्रजापति उपस्थित थे।*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.