A description of my image rashtriya news पंजाब में दर्ज अपराध में आरोपी पाचौरी के तीन सिकलीगरों को बुरहानपुर पुलिस ने पकड़ा। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पंजाब में दर्ज अपराध में आरोपी पाचौरी के तीन सिकलीगरों को बुरहानपुर पुलिस ने पकड़ा।

राजुसिह राठौड़ बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
पंजाब में दर्ज अपराध में आरोपी पाचौरी के तीन सिकलीगरों को बुरहानपुर पुलिस ने पकड़ा। 
आरोपियों के कब्जे से 25 अवैध पिस्टल, एक मोटर सायकल, एक मारुति अल्टो कार जप्त।
 बुरहानपुर पुलिस को अमृतसर पंजाब के थाना ग्रैंडा के दिसंबर 2020 के अपराध के आरोपियों के बुरहानपुर में होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के निर्देशन में एस आई हंस कुमार झिंझोरे के नेतृत्व में आर. निखिल यादव, आर. राम नरेश शुक्ला, आर. गजेंद्र सिंह की एक टीम का गठन किया। 

टीम द्वारा दबिश देकर बस स्टैंड बुरहानपुर से आरोपी करोड़ सिंह पिता दिलिप सिंह एवं चंद्रपाल पिता दीवान सिंह व बड़ी संगत गुरुद्वारा के पास से राम सिंह पिता अतीक सिंह तीनो निवासी ग्राम पाचोरी, तहसील खकनार को गिरफ्तार किया गया तीनो आरोपियों के कब्जे से कुल 25 पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन के, एक हीरो मोटरसायकल,

 एक मारुती आल्टो कार क्र. Mp 68 C 1006 जप्त की गई।आरोपियों को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंपा गया है जिनके द्वारा  न्यायालय से दिनांक 18.04.21 तक आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.