rashtriya news प्रखर हिंदुत्व के पुरोधा सावरकर जी की 138 वी जयंती सम्पन्न। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

प्रखर हिंदुत्व के पुरोधा सावरकर जी की 138 वी जयंती सम्पन्न।



बुरहानपुर अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ब्रह्मपुर के तत्वावधान मे प्रखर राष्ट्र भक्त क्रांतिकारी विचारक ओर #हिंदुत्व# के प्रति समर्पित व्यतित्व की आज 138 वी जयंती  पूरे देश मे प्रदेश में एवम जिला केन्द्रों पर बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई ।



    स्थानीय गणपति मन्दिर पर प्रदेश पदाधिकारियों एवम  जिला ब्रह्मपुर के पदाधिकारियों के द्वारा वीर विनायक दामोदर जी सावरकर एवम भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये।
   कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सुगंधी एवम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री इंद्रजीत जी सोनी एवम सम्भाग सङ्गठन मंत्री ॐ आजाद जिला अध्यक्ष श्री बाल्या महाराज जिला सह- सयोजक पंकज जी जैन जिला महामंत्री आनंद जी विश्व कर्मा  युवक महासभा नगर महामंत्री सागर जी भावसार  नगर प्रचार मंत्री मुकेश डालमिया  नगर मंत्री  एवम अन्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुवा ।



    सर्वप्रथम भारत माता एवं सावरकर जी के चित्र पर तिलक लगाकर पुष्पमाला से माल्यार्पण कर कार्यक्रम  प्रारंभ किया गया।
  विशेष अतिथि श्री इंद्रजीत जी सोनी ने सावरकर जी के जीवन चरित्र पर अपना मन्तव्य प्रकट किया उंसके पश्चात जिला अध्यक्ष श्री बाल्या महाराज एवं जिला महामंत्री ने भी अपने विचार प्रकट किये अंत मे प्रदेश अध्यक्ष  श्री दिनेश सुगंधी जी ने सावकर जी के द्वारा हिंदुत्व की व्याख्या ,ओर हिंदु धर्म  और हिन्दू जीवन पद्धति पर अपने विचार रखे ।

  कार्यक्रम का संचालन सम्भाग सङ्गठन मंत्री ॐ जी आजाद के द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त जिला सह- सयोजक पंकज जी जैन  द्वारा किया गया।

        ।।जय हिन्दू राष्ट्र।।

              मीडिया प्रभारी
              शैलेश निम्भोरे
अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ब्रह्मपुर म, प्र,

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.