rashtriya news नगर पालिका निगम द्वारा मनमाना जलकर ओर संपति कर के विरोध जल्द होगा आंदोलन जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नही होगा -पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष - श्रीमती प्रितीसिंग राठौड़ - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नगर पालिका निगम द्वारा मनमाना जलकर ओर संपति कर के विरोध जल्द होगा आंदोलन जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नही होगा -पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष - श्रीमती प्रितीसिंग राठौड़

नगर पालिका  निगम द्वारा मनमाना जलकर ओर संपति कर के विरोध जल्द होगा आंदोलन जनता के साथ अन्याय बर्दास्त नही होगा -पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष - श्रीमती प्रितीसिंग राठौड़ 

 बुरहानपुर । नगर पालिका निगम बुरहानपुर  द्वारा 1 अप्रैल से घरेलू नल जलकर ₹300 और संपत्ति कर में 10% बढ़ाने जा रही है उसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है । और यदि नही जनता के साथ अन्याय हुआ तो बर्दास्त नही होगा 
यह बात एक प्रेस विज्ञप्ति मे  बुरहानपुर से कांग्रेस की ओर  महापौर पद की दावेदार ओर पूर्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष  श्रीमती प्रितीसिंग राठौड़ ने कही। श्रीमती  राठौड़  ने कहा कि चार जिलो के सर्वाधिक टैक्स बुरहानपुर  नगर निगम लगाने जा रहा है जो की  बुरहानपुर की गरीब जनता और मध्यम वर्ग जनता पर घोर अन्याय  नगर पालिका  निगम  कर रही है दूसरी ओर नगर निगम के कर्मचारियों को चुंगी क्षतिपूर्ति जो हर महा वेतन मिलता है उसको निगम द्वारा अन्य मद मैं खर्च करना नगर पालिका निगम बुरहानपुर की कमजोर प्रशासनिक क्षमता 




 भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार होने के बावजूद उनकी नगरपालिका टीम होने के बावजूद भी उनके द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति का खर्च कर्मचारियों के साथ भी वेतन में नहीं करना नाइंसाफी है जो कर्मचारी रात दिन पुरे शहर को साफ सफाई पानी मुहैया कराते हैं ऐसे कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन मिलना उनका अधिकार है नल जल कर बढ़ाना संपत्ति कर बढ़ाना चुंगी क्षतिपूर्ति राशि 65 लाख कम हुई है तो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार है भाजपा के जनप्रतिनिधि को मध्य प्रदेश सरकार के पास जाकर भाजपा के नेताओं को इस संबंध में उचित कार्रवाई करना चाहिए ना कि कम बजट का बहाना बताकर लोगों पर टैक्स लगना चाहिए  । इस जनता की समस्या को लेकर श्रीमती  राठौड़ कहा कि यह इस समस्या को लेकर अतिशीघ् एक दल के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंग चोहान ओर नगरीय प्रशासन मंत्री से भेट कर समस्या को अवगत कराएगी । उसके बाद भी नही समस्या हल होगी तो जनहित मे आमरण अनशन ओर भूख हड़ताल करेगी ताकि बुरहानपुर की आमजनता को इस बड़े हुए टेक्स से राहत मिल सके । कारण पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण सभी व्यापार आम आदमी आर्थिक मंदी से गुजर रहा है । ऐसे में नगर निगम का टेक्स बढ़ाना न्ययोचित  किसी भी तरह नही है। 

श्रीमती प्रितीसिंग राठौड़ पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस की ओर से महापौर प्रबल दावेदार नगर पालिका निगम

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.