Header Ads

मुलताई के पास कामथ मे हुआ हत्याकांड पूरे क्षेत्र में सनसनी, महिला और नातिन की हुई हत्या

 
मुलताई के पास कामत में एक महिला और एक किशोरी के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पूरा घटनाक्रम वन विभाग के एक मकान का है।जहां महिला अपनी पुत्री की बेटी के साथ रहा करती थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला जयवंता बाई पवार उम्र 45 साल एवं लविषा  उम्र 11 साल निवासी कामत की लाश मिलने की सूचना पर पहुची पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का पति वन विभाग में चौकीदारी करता था। जबकि उसका बेटा और बहू इसी मकान में साथ मे रहा करते थे।लेकिन दो तीन दिन पहले ही वे इस घर को छोड़कर किराए के मकान में चले गए थे। मृतक महिला खाना बनाने का काम करती थी। एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया ने बताया कि वे फिलहाल घटनास्थल पर ही है। मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना किसने और कैसे कारित की इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के लिए बैतूल से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मृतिका के बेटे ने पुलिस की दी। महिला के शव पर दिख रहे चोट के निशान से अंदाज लगाया जा रहा है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया गया है।जबकि बालिका के गले पर चोट के निशान बताये जा रहे है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.