पिपलौदा में गश खाकर गिरा कौवा, प्रशासन को दी खबर
पिपलाैदा में बुधवार रात एक कौवा गश खाकर गिर गया। पिपलाैदा पुलिस थाने से करीब 50 मीटर दूर दीप मेडिकल के सामने यह घटना हुई। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी, आईपीएस विनोद मीणा ने जवानों को मौके पर भेजा। नगर परिषद की टीम भी पहुंची। दुकानदार विनोद राठौर, सीपी शर्मा, शहजाद भाई ने बताया कि यह कौवा करीब 3 घंटे से बेहोशी की हालत जैसा है। दुकानों के पीछे कुछ अन्य काैवे भी इस हालत में नजर अाए। विकासखंड स्तरीय सतर्कता दल के पशु चिकित्सक डॉ. सुनील गोयल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
^मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा है। हम नजर रख रहे हैं।
किरण बर्डे, तहसीलदार
बर्ड फ्लू : जिले के पोल्ट्री फॉर्म पर नजर, विकासखंडों में 8 दल निगरानी में जुटे
रतलाम | बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए जिले के अलग-अलग ब्लॉक में 8 दल बनाए गए हैं। रतलाम के साथ आलोट, जावरा, ताल, सैलाना, बाजना, रावटी में दल बने हैं। एक दल जिला स्तर पर बनाया गया है। पशु चिकित्सा के प्रभारी उप संचालक डॉ. डीके जैन ने बताया अभी तक किसी भी पोल्ट्री फॉर्म में बीमारी की सूचना नहीं मिली है। आलोट में कौवा की मौत का मामला सामने आया था। वहां सैनिटाइजेशन कर दिया है। वन विभाग को भी सूचना दे दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/crow-crowed-in-piploda-news-to-administration-128097046.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं