rashtriya news श्रीशंखेश्वर मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक पर सजाया फूल बंगला - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

श्रीशंखेश्वर मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक पर सजाया फूल बंगला

तुकाेगंज राेड स्थित श्रीशंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पाैष दशमी के उपलक्ष्य में 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

मंदिर परिसर काे आकर्षक मनोहरी फूल बंगला सजाकर पुष्प महापूजा की गई। प्रभु का विशेष शृंगार कर अंगरचना की गई। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए।भक्ति व गीत-संगीत हुआ। बच्चों और महिलाओं ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

प्रवक्ता विजय जैन ने बताया प्रभु के जन्म कल्याणक अवसर पर प्राकृतिक फूलों से
रंग-बिरंगा फूल बंगला सजाया गया। प्रात: प्रभु के जन्माभिषेक के साथ सामूहिक स्नात्र महोत्सव संपन्न हुआ इसके बाद पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन हुई। संस्था देवभोग के माध्यम से मिष्ठान्न प्रभु प्रसादी बांटी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/decorated-flower-bungalow-at-the-birthplace-of-lord-parshwanath-in-srishankeshwar-temple-128111597.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.