कार्यकर्ता दायित्व निर्वहन ईमानदारी से करें, सेल्फी कल्चर से हमेशा बचें

आशापुर के पास ग्राम जोगीबेड़ा में शनिवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में हरसूद नगर, ग्रामीण व रोशनी मंडल के कार्यकर्ताओं को 6 वक्ताओं ने तीन-तीन चरण ने संबोधित किया। इस दौरान पांच विषयों पर हुए प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्वहन ईमानदारी से करने साथ साथ सेल्फी कल्चर से बचने की सीख दी गई।
वर्ग में वन मंत्री विजय शाह, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, भाजपा नेता हरीश कोटवाले, राजेश डोंगरे, वीरेंद्र चौरे, राजेश तिवारी व अरुण सिंह मुन्ना ने प्रशिक्षित किया। नेताओं ने संगठन के प्रति समर्पण, सामाजिक संपर्क के अलावा व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया। रविवार को उपरोक्त तीन मंडल के साथ खालवा व खार मंडल का भी वर्ग होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष सोनी, कमल खंडेलवाल, संतोष सीतोके, केवल राम पटेल, दगड़ू लाल मीणा, नारायण मांडले, रामनिवास पटेल व अन्य मौजूद थे।
हर माह बैठक, योजना का लाभ पहुंचाएं कार्यकर्ता
तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं से वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि क्षेत्र के सभी मंडल की बैठक हर माह जोगीबेडा में आयोजित की जाएगी। इसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता को मंडल के प्रत्येक ग्राम ने शासन की योजना से लाभान्वित लोगों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इस सूची के आधार पर गांव में योजना का लाभ आप लोग अपने हाथों से दें, ताकि हितग्राही भाजपा को याद रखे। मंत्री शाह ने विपक्ष के विधायक रहते किए संघर्ष और सरकार में मंत्री रहते लगातार किस तरह लोगों की दिक्कतें देख कर नई योजनाएं सरकार से शुरू कराई, विस्तार से बताया।
यह भी हुआ... मंत्री के पदों में 1-2 पद रख सकते हैं खाली
{ मंडल कार्यकारिणी की घोषणा देर शाम तक नहीं हो पाई। इससे भाजपा कार्यकर्ता परेशान नजर आए। { प्रशिक्षण वर्ग के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे बुला लिया गया, जबकि वर्ग दोपहर 1 बजे मंत्री शाह के आने के बाद ही शुरू हुआ। { युवा कार्यकर्ता पूरे टाइम उन्हीं वर्ग में बैठे जिसमें मंत्री शाह ने शिरकत की। अन्य वक्ताओं के समय आधे कार्यकर्ता बाहर टहलते नजर आए।
{ सूत्र बताते हैं कि पांचों मंडल की कार्यकारिणी ने महामंत्री, उपाध्यक्ष व मंत्री के पदों में 1-2 पद खाली रखे जा सकते हैं, ताकि असंतुष्ट को संतुष्ट किया जा सके।
गांव चौपाल पर बैठें... भाजपा सरकार की नीति की वजह से मिल रहा फायदा
वक्ता कोटवाले, चौरे, डोंगरे व अन्य ने भाजपा का इतिहास व हमारा दायित्व, भारत को वैचारिक मुख्य धारा - हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास व हमारा विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि पद की लालसा की दौड़ के अलावा भी संगठन व पार्टी के कार्य है। जिनमें भागीदारी निभाना जरूरी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को प्राथमिकता से मिले। उसे यह बात बताई जाना जरूरी है कि यह लाभ भाजपा सरकार की नीति के कारण मिल पाया है। पहले भी सरकार रही है। जिन्होंने सस्ता खाद्यान्न, लाडली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री सड़क, प्रधानमंत्री आवास, संबल योजना क्यों लागू नहीं की। यह साबित करता है कि अंत्योदय तक लाभ पहुंचाना सिर्फ भाजपा का लक्ष्य है। इन बातों को गांव की चौपाल में ग्रामीणों को बताना जरूरी है। कार्यकर्ता यदि पूरी ईमानदारी से दायित्व निर्वहन करता है तो भाजपा ही ऐसे पार्टी है जो साधारण कार्यकर्ता को महापौर, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनाती है। क्योंकि हमारी पार्टी व्यक्तिवाद नहीं राष्ट्रवाद की विचारधारा से कार्य करती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/perform-worker-duties-honestly-always-avoid-selfie-culture-128108141.html
कोई टिप्पणी नहीं