पेट्राेल पंप का पुराना कर्मचारी निकला लूट का मास्टर माइंड, 4 साथियों से कराई थी वारदात
उन्हेल-इंगाेरिया राेड पर पेट्राेल पंप कर्मचारी से लूट का प्रयास और बंधन बैंक कर्मचारी से लूट की वारदात का खुलासा गुरुवार काे पुलिस ने किया। दाेनाें वारदाताें का मास्टर माइंड लड्ढा पेट्राेल पंप का पूर्व कर्मचारी ही है। कर्मचारी ने कार्य छाेड़ दिया था लेकिन उसे जानकारी थी कि कब पेट्राेल पंप से राशि बैंक में जमा की जाती है। वहीं बंधन बैंक कर्मचारियाें पर भी मास्टर माइंड नजर रखता था क्याेंकि कर्मचारी उसके गांव से ही निकलते थे।
ऐसे में उसने अपने 4 साथियाें से वारदात काे अंजाम दिलाया। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया 5 आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2 बाइक, 2 पिस्टल, तीन राउंड और 5500 रुपए जब्त किए हैं। वारदात काे सीएसपी मनाेज रत्नाकर, थाना प्रभारी दाैलतराम जाेगावत, नागदा मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम चाैहान, पवन वास्कले, एएसआई सुखसेन अरियाम सहित नागदा-उन्हेल के आरक्षकाें ने सुलझाया।
गौरतलब है 4 दिसंबर 2020 काे पेट्राेल पंप कर्मचारी खुमान सिंह बैंक में 3 लाख 60 हजार रुपए जमा कराने जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशाें ने आंखाें में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास किया था। 22 दिसंबर 2020 काे बंधन बैंक के राहुल बामनिया और सलमान खान समूह से राशि वसूल कर लाैट रहे थे। तब गांव पलसाेड़ा के पास 4 बदमाशाें ने पिस्टल की नाेक पर 12 हजार 100 रुपए की लूट की थी।
यह है आराेपी : दाेनाें वारदाताें में एक ही गांव पलसाेड़ा के निवासी हैं, मात्र एक आराेपी माेलाखेड़ी का है। पलसाेड़ा निवासी विक्रम पिता लक्ष्मण राजपूत, लखन सिंह पिता जाेरावर सिंह राजपूत, राहुल पिता माेहनलाल पाेरवाल, हाल मुकाम छाेटा चिराैला निवासी पंकज पिता धन्नालाल चाैधरी और माेलाखेड़ी निवासी गाेकुल चाैधरी वारदात में शामिल थे। इसमें से विक्रम पेट्राेल पंप पर पूर्व में कार्य करता था। चूंकि बैंक कर्मचारी पलसाेड़ा से हाेकर ही गुजरते थे, ऐसे में वारदात भी आराेपियाें ने गांव के समीप ही की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/petrel-pumps-old-employee-turns-out-to-be-a-mastermind-of-the-robbery-128099111.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं