A description of my image rashtriya news पांच साल बाद जनवरी में रात का पारा सबसे ज्यादा 16.60, दिनभर छाए रहे बादल, लेकिन दिन का पारा नहीं गिरा - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

पांच साल बाद जनवरी में रात का पारा सबसे ज्यादा 16.60, दिनभर छाए रहे बादल, लेकिन दिन का पारा नहीं गिरा

नए साल के पहले दिन बदले माैसम के तेवर तीसरे दिन भी बरकरार रहे। भाेपाल में रात का तापमान 1.4 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। पांच साल में जनवरी में यह रात का सबसे ज्यादा तापमान है।

माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि इससे पहले 2017 में 24 जनवरी काे रात का तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन में भी बादल जरूर छाए, लेकिन तापमान में काेई बदलाव नहीं हुआ। रविवार काे भी दिन का तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। कुहासा छाने से सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक विजिबिलिटी 2000 मीटर हाे गई थी।

जनवरी में रात का पारा
वर्ष तारीख तापमान
2017 24 16.6
2018 23 15.5
2019 22 13.8
2020 08 15.4
2021 03 16.6

वजह : राजस्थान में बने चक्रवात के कारण बादल छाए थे। इसलिए अर्थ से शार्ट वेव रेडिएशन नहीं हाे पाया। यानी दिन की तपिश शाम को आसमान की ओर वापस नहीं लाैट सकी। इसे क्लाउडी नाइट वार्म नाइट कहा जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धुंध में छिपा बड़ा तालाब


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/five-years-later-the-mercury-in-january-was-the-highest-at-1660-cloudy-all-day-but-the-mercury-did-not-fall-128085104.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.