A description of my image rashtriya news रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस राेड का निर्माण पूरा, ब्रिज के 13 स्लैब डाले जा चुके हैं - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस राेड का निर्माण पूरा, ब्रिज के 13 स्लैब डाले जा चुके हैं

रसूलिया रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के तहत हरदा बायपास की ओर सर्विस राेड का निर्माण कार्य पूरा हाे गया है। अब इटारसी की ओर व शहर की ओर सर्विस राेड का निर्माण कार्य शुरू हाे गया है। साथ ही ब्रिज के 13 स्लैब डाले जा चुके हैं।

कुल 26 स्लैब डालने का कार्य सेतु निर्माण विभाग की ओर से किया जाना है। हाल में ब्रिज निर्माण के चलते रसूलिया रेलवे फाटक पर अक्सर जाम की स्थितियां बन रही हैं। सेतु निर्माण विभाग के इंजीनियर नागेश दुबे ने बताया कि जल्द ही इटारसी व शहर की ओर जाने वाली सर्विस राेड के निर्माण भी पूरे करा लिए जाएंगे। ट्रैफिक प्रभावित नहीं होने दिया जा रहा है। पहले के मुकाबले निर्माण कार्य की गति बढ़ाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Construction of service rails of Rasulia railway overbridge completed, 13 slabs of bridge have been laid


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/construction-of-service-rails-of-rasulia-railway-overbridge-completed-13-slabs-of-bridge-have-been-laid-128104308.html

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.