अटलजी ने देश को विकास की नई राह दिखाई
समृद्ध भारत के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
यह बात आज मप्र सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96 वीं जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कही। ये कार्यक्रम कमल सिंह का बाग स्थित अटल बिहारी वाजपेयी वाचनालय में आयोजित किया गया। सांसद विवेक शेजवलकर ने अटलजी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे। उन्होंने भारत में विकास एवं सुशासन के नए मापदण्ड तय किए।
अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया। यह देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय चैधरी, कनवर मंग्लानी, सुमन शर्मा, रेखा धोलाखंडी, प्रमोद खंडेलवाल, अशोक जैन, जयंत शर्मा आदि उपस्थित थे।
वहीं कांच मिल स्थित कमेटी हॉल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ. अिभनव शर्मा ने शिविर में शामिल लोगों को आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी दी। शिविर में ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी आदि की नि:शुल्क जांच की गई।
168 युवाओं ने 200 यूनिट किया रक्तदान
अटल चेतना मंच ने मेला ग्राउंड स्थित फेसिलिटेशन सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 168 युवाओं ने 200 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान अटल जी को पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम में अटल स्मृति मंच के संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, शकुंतला सिंह परिहार, अभय चौधरी, साडा ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, कांग्रेस ग्वालियर अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
ग्रीनवुड विद्यालय: जरूरतमंदों को किया शॉल व कंबल का वितरण
अटल जी का जन्मदिवस ग्रीनवुड विद्यालय में मनाया गया। विद्यालय की संचालिका किरन भदौरिया ने अटलजी की तस्वीर को माल्यार्पण किया। साथ ही स्लम बस्ती में जरूरतमंदों लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल, शॉल और जरूरत का सामान प्रदान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/atalji-showed-the-country-a-new-path-of-development-128052791.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं