जलता गैस सिलेंडर लेकर युवक धर्मशाला के बाहर भागा; हाथ में ही फटा, कर्मचारी समेत दो घायल

भोपाल में एक धर्मशाला के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। कर्मचारी तत्काल उसे लेकर बाहर की तरफ दौड़ा, लेकिन बीच में सिलेंडर के फटने से कर्मचारी समेत दो लोग झुलस गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। कमरे में लगी आग पर दो फायर स्टेशन से पहुंची गाड़ियां ने काबू पा लिया।

फायर ब्रिगेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखेरापुरा में लक्ष्मण धर्मशाला है। इसी में एक रूम में सफाई कर्मचारी रहता है। वह शनिवार दोपहर रूम में खाना बना रहा था। इसी दौरान उसमें आग लग गई। इसकी सूचना विशाल नाम के व्यापारी ने दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने बताया कि कर्मचारी सिलेंडर लेकर धर्मशाला के बाहर भागा, लेकिन सिलेंडर बीच में फट गया।
इसी दौरान वहां मौजूद एक ग्राहक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी और ग्राहक झुलस गए। गैस सिलेंडर फटने से कमरे के अंदर आग लग गई। लोगों ने तत्काल आग बुझाना शुरू कर दिया था। फायर टीम ने करीम 30 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। दोनों घायलों को हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग थे। सिलेंडर के पूरी तरह नहीं फटने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-lakherapura-colony-area-fire-accident-update-two-injured-fire-tenders-were-rushed-to-the-spot-128053820.html
कोई टिप्पणी नहीं