डेली कॉलेज टीचर ननद-भाभी की मौत, नया साल मनाने गांव पहुंची थीं
पचौर के पास पानिया रोड पर सोमवार दोपहर कार पलटने से कांग्रेस नेता रघु परमार की भाभी विदुषी परमार (50) और बहन उर्मिला हाड़ा की मौत हो गई। दोनों ननद-भाभी डेली कॉलेज में टीचर थीं। विदुषी की बेटी सुमिरन और रघु की मां प्रेमकुंवर घायल हैं। विदुषी बेटी के साथ इंदौर में रहती थीं। कुछ दिन से वे ससुराल लसूड़िया परमार में थीं। नए साल पर पूरा परिवार इकट्ठा होने वाला था। उसकी तैयारी के लिए विदुषी सभी को लेकर खरीदारी करने पचौर जा रही थीं।
रास्ते में नियंत्रण खोने से कार पलट गई। कार चला रही विदुषी की मौके पर ही मौत हो गई। ननद उर्मिला की उपचार के लिए लाते समय मृत्यु हुई। दोनों घायलों को इलाज के लिए देर शाम इंदौर लेकर आए, उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना के समय रघु हिमाचल प्रदेश में थे। सूचना मिलते ही इंदौर के लिए रवाना हो गए।
इत्तेफाक जहां दुर्घटना हुई, उससे 30 किमी दूर विदुषी के पति राजबहादुर ने 10 साल पहले एक्सीडेंट में गंवाई थी जान
विदुषी के पति लेफ्टिनेंट राजबहादुर सिंह परमार की मौत भी 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में ही हुई थी। संयोग यह है कि जिस स्थान पर विदुषी की मौत हुई है, उससे लगभग 30 किमी दूर ब्यावरा के पास हाईवे पर राजबहादुर की मौत हुई थी। इस घटना में छह लोगों की जान गई थी। इस हादसे के बाद डेली कॉलेज में भी गमगीन माहौल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/daily-college-teacher-sister-in-laws-death-reached-village-to-celebrate-new-year-128064146.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं