हवा की दिशा बदलते ही पारा 6 डिग्री गिरा, तीन-चार दिन ठंड से राहत के आसार नहीं
हवा की दिशा बदलते ही तापमान में जोरदर गिरावट आई है। सोमवार इस सीजन का पहला कोल्ड डे हो गया। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा तो सामान्य से 6 डिग्री कम था। तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होने पर कोल्ड डे माना जाता है। हालांकि रविवार रात को पारा 10.2 डिग्री होकर सामान्य रहा।
तीन-चार दिन ठंड से राहत के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी और रविवार रात से हवा की दिशा उत्तरी होने से तापमान 6 डिग्री गिरा है। यह पैटर्न 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। 3-4 दिन ठंड से राहत के आसार नहीं है।
बूंदाबांदी की संभावना भी
रात में पारा 7-8 डिग्री पहुंच सकता है। अरब सागर से नमी आने से 2 से 3 जनवरी के बीच हलके बादल व बूंदाबांदी के आसार हैं।
इधर, शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी
शिमला | शिमला में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। क्रिसमस औैर नया साल मनाने पहुंचे सैलानी खुश हाे गए। कई इलाकों में भारी बर्फबारी से सौ से ज्यादा पर्यटक फंस भी गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/mercury-dropped-6-degrees-as-wind-direction-changed-no-relief-from-cold-for-three-four-days-128064091.html
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं